1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: अमित शाह के गढ़ नारणपुरा में बीजेपी के जीतु भगत ने किया सूपड़ा साफ, भारी मतों से जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: अमित शाह के गढ़ नारणपुरा में बीजेपी के जीतु भगत ने किया सूपड़ा साफ, भारी मतों से जीते

नारणपुरा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का गढ़ कहा जाता है और इसका असर एक बार फिर से देखने को मिला है। बीजेपी के जीतेन्द्रकुमार रमणलाल पटेल ने 92 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: नारणपुरा सीट पर एक बार फिर से भगवा परचम लहराया है। बीजेपी के जीतेन्द्रकुमार रमणलाल पटेल 108160 वोटों के साथ विजयी हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार सोनल रमणभाई पटेल को 92800 वोटों के अंतर से हराया। सोनल को महज 15360 वोट ही मिले। वहीं तीसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के पंकजभाई जयंतिलाल पटेल को 11785 वोट मिले। 

बता दें कि नारणपुरा विधानसभा सीट गुजरात के अहमदाबाद जिले में आती है। 2017 में नारणपुरा में कुल 69.71 फीसदी वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से कौशिकभाई जमनादास पटेल (कौशिकभाई पटेल) ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के नीतीनभाइ कांतीभाई पटेल को 66215 वोटों के मार्जिन से हराया था।

नारनपुरा विधानसभा सीट गांधीनगर के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं अमित शाह, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस के डॉ. सीजे चावड़ा को 557014 से हराया था। नारणपुरा विधानसभा सीट 2008 के विभाजन के बाद अस्तित्व में आई। यह सीट गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आती है। इस सीट पर जितना पाटीदार वोटरों का दबदबा है। दरअसल, साल 2008 में हुए नए सीमांकन के बाद 2012 में अहमदाबाद की नारणपुरा विधानसभा सीट अस्तित्व में आई। इस सीट पर पहली बार हुए चुनाव में देश के मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ी जीत दर्ज की थी। यहां गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान हुआ था।

पंकजभाई जयंतिलाल पटेल