A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी-ये जो दो पार्टियां बनीं हैं विकास का रोड़ा, इन दोनों की अब नींद उड़ गई है

कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी-ये जो दो पार्टियां बनीं हैं विकास का रोड़ा, इन दोनों की अब नींद उड़ गई है

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधितक करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और जेडीएस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा-दोनों पार्टियों की नींद उड़ गई है।

PM modi in karnataka- India TV Hindi
Image Source : ANI पीएम मोदी कर्नाटक में कर रहे हैं चुनावी प्रचार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कर्नाटक के कोलार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और जेडीएस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि आज के इस जमावड़े से कांग्रेस और जेडीएस की भी नींद उड़ जाएगी। दोनों पार्टियां आज देश के विकास की प्रक्रिया में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं। जनता ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया है। हमें कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडीएस की भ्रष्ट सरकार से बचाना है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस एक 'पुराना इंजन' है। उनके कारण विकास रुक गया। कांग्रेस के पास फर्जी गारंटियों का पुलिंदा है। जनता से किया कोई भी वादा कभी पूरा नहीं करती। 'अधूरी गारंटियां' उनका रिकॉर्ड है। उन्होंने जनता को धोखा दिया, लेकिन भाजपा ने कई विकास कार्य करके सभी वादों को पूरा किया।

कांग्रेस सरकार ने कभी भी किसानों की परवाह नहीं की लेकिन भाजपा सरकार बीज से बाजार तक किसानों के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के जो पैसे भेजती है, उसमें यहां की बीजेपी सरकार 4 हजार रुपए और जोड़ देती है। इससे कर्नाटक के लाखों किसान परिवारों के बैंक खाते में 18 हजार करोड़ रुपए पहुंचे हैं।

पीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए जो काम कर रही है, वो इस पूरे क्षेत्र में नई संभावनाएं बनाएगी। बंगलुरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे यहां के किसानों और इंडस्ट्री दोनों के लिए नए अवसर बनाएगा, उसपर तेजी से काम चल रहा है।

कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार जरूरी

भाजपा का संकल्प कर्नाटक को भारत का नंबर वन राज्य बनाने का है इसलिए यहां डबल इंजन की सरकार जरूरी है। जितने दिन यहां कांग्रेस-JDS का गठबंधन रहा, कर्नाटक के विकास पर ब्रेक लग गया। जब यहां डबल इंजन की सरकार बनी तब यहां के विकास ने नई गति पकड़ी है। 2014 से पहले करप्शन काल में कांग्रेस सरकार के कालखंड में दुनिया भारत से सारी उम्मीदें छोड़ चुकी थी। बीजेपी को दिए आपके एक वोट ने सारी स्थिति बदल दी। आज भारत की प्रतिष्ठा बुलंदी पर है, अर्थव्यवस्था की गति तेज है और दुनिया भारत को ब्राइट स्पॉट बता रही है।

कर्नाटक का ये चुनाव सिर्फ आने वाले 5 वर्षों के लिए MLA, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है, ये चुनाव आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है। अस्थिर सरकार इस तरह के बड़े वीजन पर कभी काम नहीं कर सकती।