A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Punjab Election result 2022 : शिअद नेता प्रकाश सिंह बादल लाम्बी सीट पर 1,416 मतों से पीछे

Punjab Election result 2022 : शिअद नेता प्रकाश सिंह बादल लाम्बी सीट पर 1,416 मतों से पीछे

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना चल रही है और राज्य के पांच बार के मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता प्रकाश सिंह बादल अपने गढ़ लाम्बी विधानसभा सीट पर 1,416 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Punjab Election result 2022- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Punjab Election result 2022

नोएडाः पंजाब में विधानसभा चुनावों के नतीजे आज आने हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। लेकिन अपने जिंदादिल रवैये के लिए मशहूर पंजाब में नतीजों से पहले ही जश्न का माहौल तैयार हो गया है। एक्जिट पोल के नतीजों से सबसे ज्यादा उत्साह आम आदमी पार्टी के खेमे में है। पार्टी के दफ्तर और मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान के घर पर जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना चल रही है और राज्य के पांच बार के मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता प्रकाश सिंह बादल अपने गढ़ लाम्बी विधानसभा सीट पर 1,416 मतों से पीछे चल रहे हैं। लाम्बी सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुडियां आगे चल रहे हैं। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है।