1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पंजाब चुनाव 2022: BJP 65 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, कैप्टन और भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल

पंजाब चुनाव 2022: BJP 65 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, कैप्टन और भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि पंजाब में भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ेगी। पंजाब में हम NDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

पंजाब चुनाव 2022: BJP 65 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, कैप्टन और भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पंजाब चुनाव 2022: BJP 65 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, कैप्टन और भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल

Highlights

  • पंजाब की 37 सीटों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे
  • 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ेगी
  • पंजाब की सभी 117 सीटों पर एक चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा

Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: पंजाब विधानसभा चुनवा के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है। पंजाब में 65 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी लड़ेगी जबकि 37 सीटों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पंजाब में भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ेगी। पंजाब में हम NDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। ॉ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि हमारे लिए पंजाब एक बोर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मज़बूत रहना और वहां एक मज़बूत सरकार बनना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है।

बता दें कि, पंजाब में इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव मैदान में हैं। भाजपा अपने 35 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बीते रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम पहली सूची में 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं, 22 उम्मीदवारों में 2 माझा से, 3 दोआबा से और 17 मालवा क्षेत्र से हैं। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) भी 14 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

पंजाब की सभी 117 सीटों पर एक चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को मतगणना होगी। दूसरी ओर पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सारे पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी की तरफ से सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया गया है। जबकि अन्य किसी पार्टी ने अभी तक सीएम फेस की घोषणा नहीं की है।