A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: सिद्धपुर सीट से बीजेपी प्रत्यासी बलवंतसिंह राजपुत जीते, करीबी टक्कर में कांग्रेस को हराया

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: सिद्धपुर सीट से बीजेपी प्रत्यासी बलवंतसिंह राजपुत जीते, करीबी टक्कर में कांग्रेस को हराया

गुजरात की सिद्धपुर सीट पर इस बार बीजेपी ने अपना कब्जा कर लिया है। भाजपा उम्मीदवार बलवंतसिंह 91187 वोट के साथ जीते।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के तहत सिद्धपुर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। उसके उम्मीदवार बलवंतसिंह चंदनसिंह राजपुत ने 91187 वोट के साथ कांग्रेस के चंदनजी तलाजी ठाकोर को हराया। दोनों के बीच जीत-हार का अंतर सिर्फ 2814 वोटों का रहा। कांग्रेस के प्रत्यासी को कुल 88373 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के राजपुत महेन्द्रसिंह दलपतसिंह 2082 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इससे पहले 2017 में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने कब्जा किया था। इस बार भी सिद्धपुर सीट पर शुरुआत में कांग्रेस आगे चल रही थी लेकिन अंत में बीजेपी बाजी मारने में कामयाब रही। इस सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर से चंदनजी ठाकोर पर विश्वास जताया था। वहीं बीजेपी के बलवंतसिंह राजपूत और गुजरात में पहली बार चुनावी कदमताल कर रही आम आदमी पार्टी ने राजपुत महेन्द्रसिंह दलपतसिंह को टिकट दिया था।

बता दें कि सिद्धपुर विधानसभा सीट गुजरात के पाटन जिले में आती है। 2017 में सिद्धपुर में कुल 52.24 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से ठाकोर चंदनजी तलाजी ने भारतीय जनता पार्टी के जयनारायण व्यास को 17260 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं भारत सिंह दाभी, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेसके जगदीश ठाकोर को 193879 से हराया था। इस सीट पर भाजपा 1990, 1995, 1998, 2007 के ही चुनाव जीत पाई है। इस बार दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत को सुन‍िश्च‍ित करने की कोशिश में जुटे हैं। कांग्रेस यहां से 1962, 1967, 1980, 1985 और 2002 के चुनाव भी जीत चुकी है।