1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: उना सीट पर बीजेपी के कालुभाई ने कांग्रेसी प्रत्यासी को भारी अंतर से हराया

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: उना सीट पर बीजेपी के कालुभाई ने कांग्रेसी प्रत्यासी को भारी अंतर से हराया

उना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के कालुभाई चनाभाई राठोड ने 95860 वोटों के साथ जीत हासिल की है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: ऊना सीट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: ऊना सीट

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में सोमनाथ जिले में आने वाली उना सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। इस बार यहां 1 दिसंबर को मतदान हुआ था और बीजेपी के कालुभाई चनाभाई राठोड 95860 वोटों के साथ जीतने में सफल रहे। उन्होंने कांग्रेस के वंश पूंजाभाई भीमाभाई को 43526 वोटों के अंतर से हराया। वंश ने इस चुनाव में 52334 वोट हासिल किए। वहीं आम आदमी पार्टी की सेजलबेन मनसुखभाई खुंट 12922 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। 

उना विधानसभा सीट में साल 2017 में हुए चुनाव में कुल 48.56 प्रतिशत वोट पड़े थे। पिछले चुनाव में कांग्रेस से वंश पंजाभाई भीमाभाई ने कब्जा जमाया था। भारतीय जनता पार्टी के हरीभाई बोघाभाई सोलंकी को कांग्रेस के कैडिडेट ने 4928 वोटों के मार्जिन से हराया था।