A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. रूझानों से गदगद गिरिराज सिंह बोले- बहादुर सिंह जफर के जमाने का भी अंत हुआ

रूझानों से गदगद गिरिराज सिंह बोले- बहादुर सिंह जफर के जमाने का भी अंत हुआ

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को जारी मतगणना के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इन चुनावों में बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया और जीत लोकतंत्र की हुई है।

Giriraj Singh- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Giriraj Singh

नोएडाः पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को जारी मतगणना के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इन चुनावों में बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया और जीत लोकतंत्र की हुई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। राज्य विधानसभा की 403 में से 393 सीटों के प्राप्त शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 217 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, समाजवादी पार्टी 158 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बहुजन समाज पार्टी 10, कांग्रेस पांच सीटों पर जबकि अन्य दल तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। सिंह ने सपा और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया. लोकतंत्र की जीत हुई. विकास की जीत हुई.


.
मोदी जी की जीत हुई।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के विकास की जीत हुई, लोगों ने जात-पात और अफवाहों के बाजार को राजनीति से बाहर किया।’’ अब तक आए रूझानों से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और मणिपुर में भी अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है। गोवा में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरती दिख रही है।