1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: इलाहाबाद नॉर्थ सीट पर वोटों की गिनती जारी, बीजेपी के हर्षवर्धन करीब 6000 वोटों से सबसे आगे

UP Election 2022: इलाहाबाद नॉर्थ सीट पर वोटों की गिनती जारी, बीजेपी के हर्षवर्धन करीब 6000 वोटों से सबसे आगे

2017 में हर्षवर्धन बाजपेयी को 89 हजार 191 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह थे और उन्हें 54 हजार 166 वोट हासिल हुए थे। बीएसपी उम्मीदवार अमित श्रीवास्तव को 23 हजार 388 वोट हासिल हुए थे।

UP Election 2022- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV UP Election 2022

Allahabad North Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य की इलाहाबाद नॉर्थ विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती चल रही है। अभी तक मिले सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के हर्षवर्धन बायपेयी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संदीप यादव से करीब 6000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के हर्षवर्धन बायपेयी को अब तक 9838 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन उम्मीदवार संदीप यादव के खाते में 3745 वोट आए हैं। कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह दोहरे लड़ाई में पिछड़ गए हैं। बता दें कि इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल के अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन किया है।