1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: साहिबाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुनील शर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

UP Election 2022: साहिबाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुनील शर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य के गाजियाबाद जिले में पड़ने वाली साहिबाबाद विधानसभा सीट पर  बीजेपी उम्मीदवार सुनील शर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत हासिल की।

UP Election 2022: Ghaziabad Shahibabad Chunav Result - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV UP Election 2022: Ghaziabad Shahibabad Chunav Result 

Muradnagar Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में राज्य के गाजियाबाद जिले में पड़ने वाली साहिबाबाद विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील शर्मा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है।सुनील शर्मा ने  समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार अमरपाल शर्मा को करीब 2 लाख 14 मतों से दी करारी शिकस्त दी है।

2017 में गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद विधानसभा सीट में कुल 253532 यानी 60.47 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सुनील कुमार शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल को करीब 1.50 लाख वोट के अंतर से हराया था। 2017 के चुनाव में बीजेपी के  सुनील कुमार शर्मा को कुल 2,62,741 वोट (62.12 प्रतिशत), दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के अमरपाल को 1,12,056 (26.50 प्रतिशत) वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर रहे बसपा के जलालुद्दीन को 41654 (9.85 प्रतिशत) वोट मिले। वहीं 3057 लोगों ने नोटा (None of the Above) का बटन दबाया था।