1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान जीते

UP Election 2022: घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान जीते

घोसी सीट पर 2019 में उपचुनाव कराए गए थे और भाजपा के विजय राजभर ने जीत हासिल की थी। 2017 विधानसभा चुनाव में भी यहां कमल खिला था और बीजेपी के फागू चौहान विजयी हुए थे।

UP Election 2022- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV UP Election 2022

Ghosi Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती में मऊ जिले में पड़ने वाली घोसी विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय राजभर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान चुनाव जीत गए हैं।

घोसी सीट पर 2019 में उपचुनाव कराए गए थे और भाजपा के विजय राजभर ने जीत हासिल की थी। 2017 विधानसभा चुनाव में भी यहां कमल खिला था और बीजेपी के फागू चौहान विजयी हुए थे। हालांकि उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाए जाने के बाद घोसी सीट पर उपचुनाव हुए और सीट बीजेपी के पास ही रही। 2019 के उपचुनाव में बीजेपी के विजय राजभर को 68371 वोट मिले थे जबकि सपा के सुधाकर सिंह को 66598 मतों से संतोष करना पड़ा। बसपा के उम्मीदवार को 50 हजार से ज्यादा वोट मिले और वह तीसरे नंबर पर रहे।