1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: हरदोई सदर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार नितिन अग्रवाल ने मारी बाजी

UP Election 2022: हरदोई सदर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार नितिन अग्रवाल ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। हरदोई सदर विधानसभा सीट पर नरेश अग्रवाल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यूपी में 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए कुल 7 चरणों में चुनाव हुए हैं और आज मतगणना हो रही है।

Hardoi Vidhan Sabha Chunav Result 2022 - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Hardoi Vidhan Sabha Chunav Result 2022 

Hardoi Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती में हरदोई सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार नितिन अग्रवाल की जीत हो गई है। नितिन को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अनिल वर्मा (Anil Verma) से जोरदार टक्कर मिल मिली। मगर नतीजों में नितिन अग्रवाल ने इस सीट को अपना नाम किया।

हरदोई सदर विधानसभा सीट पर 2017 के चुनाव की बात करें तो यहां सपा के टिकट पर नितिन अग्रवाल ने 99 हजार से ज्यादा (42.84 प्रतिशत) वोटों के साथ जीत दर्ज की थी जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के राजा सिंह को 92 हजार (40.60 प्रतिशत) से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं बसपा के धर्मवीर सिंह करीब 30 हजार वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। यहां 2017 में 3 लाख 93 हजार से ज्यादा लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था जबकि 2203 लोगों ने नोटा (None Of The Above) का बटन दबाया था।