1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: करहल सीट पर अखिलेश यादव ने 60,000 वोट से दर्ज की बड़ी जीत

UP Election 2022: करहल सीट पर अखिलेश यादव ने 60,000 वोट से दर्ज की बड़ी जीत

करहल सीट से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 60 हजार वोट से जीत दर्ज की है।

Karhal Chunav result- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Karhal Chunav result

Karhal Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 60,000 वोट से जीत दर्ज की है। इस सीट पर तीसरे चरण में मतदान हुआ था।  करहल सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। करहल सीट पर पिछले तीन दशक से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। समाजवादी पार्टी के गठन के बाद से ही इस सीट पर सपा का दबदबा बना हुआ है। इस सीट पर यादव मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है जिसका फायदा समाजवादी पार्टी को मिलता रहा है।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो समाजवादी पार्टी के सोबरन सिंह यादव ने इस सीट से जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 104221 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के रामा शाक्या को हराया था। रामा शाक्या को कुल 65816 वोट मिले थे। वहीं बीएसपी के उम्मीदवार दलवीर तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें 29,676 वोट मिले थे। वहीं आरएलडी के उम्मीदवार कौशल यादव को 4683 वोट मिले थे। आपको बता दें कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ था।