A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: मैनपुरी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार जयवीर सिंह को मिली जीत

UP Election 2022: मैनपुरी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार जयवीर सिंह को मिली जीत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। मैनपुरी विधानसभा सीट के लिए भी वोटों की गिनती चल रही है।

Mainpuri Chunav result- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Mainpuri Chunav result

Mainpuri Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती में मैनपुरी विधानसभा सीट के लिए भी वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर तीसरे चरण में मतदान हुआ था। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार जयवीर सिंह ने चुनाव जीत लिया है। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार जयवीर सिंह, समाजवादी पार्टी के राजकुमार ऊर्फ राजू यादव और बीएसपी के गौरवनंद सविता के बीच मुकाबला देखा गया। 

राजनीतिक गलियारों में मैनपुरी सीट को बेहद अहम माना जाता है। समाजवादी पार्टी का पावर सेंटर माने जाने वाले इस सीट पर 1996 से समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की लहर के बावजूद इस सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत हुई थी। 

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से समाजवादी पार्टी के राजकुमार ऊर्फ राजू यादव ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के अशोक कुमार को शिकस्त दी थी। राजकुमार को कुल 75, 787 वोट मिले थे जबकि अशोक कुमार को 66,956 वोट मिले थे। वहीं बीएसपी के उम्मीदवार महाराज सिंह को 48,314 वोट मिले थे। आपको बता दें कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ था।