1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: पथरदेवा में बीजेपी के सूर्य प्रताप शाही ने हासिल की जीत

UP Election 2022: पथरदेवा में बीजेपी के सूर्य प्रताप शाही ने हासिल की जीत

2017 के विधानसभा चुनावों में पथरदेवा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सूर्य प्रताप शाही ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के शाकिर अली को लगभग 43 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से हराया था।

Pathardeva Result, Pathardeva News, Pathardeva Chunav Result, Surya Pratap Shahi BJP- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Pathardeva Result LIVE.

Pathardeva Result LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को वोटों की गिनती जारी है। प्रदेश की पथरदेवा विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक सूर्य प्रताप शाही ने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के ब्रह्म शंकर त्रिपाठी को हरा दिया है।

2017 के विधानसभा चुनावों में पथरदेवा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सूर्य प्रताप शाही ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के शाकिर अली को लगभग 43 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से हराया था। शाही को 99812 वोट मिले थे जबकि सपा कैंडिडेट शाकिर अली के खाते में 56815 वोट आए थे। बसपा उम्मीदवार नीरज तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें कुल 22790 वोट मिले थे।