1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड के खटीमा सीट से पुष्कर सिंह धामी 6000 वोटों से हारे

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड के खटीमा सीट से पुष्कर सिंह धामी 6000 वोटों से हारे

2017 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी ने इस सीट को कांग्रेस से छीन लिया था और उन्होंने यहां 2709 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। धामी को कुल 29 हजार 539 वोट मिले थे। वहीं, भुवन चंद्र कापड़ी को 26 हजार 830 सीट पर जीत मिली थी।

UP Election 2022- India TV Hindi
Image Source : FILE UP Election 2022

Khatima Result: उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य की खटीमा विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती चल रही है। अभी तक मिले सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी भाजपा उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। 

रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के पुष्कर सिंह धामी को अब तक 12989 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी के खाते में 14057 वोट आए हैं। सपा के विजय पाल लड़ाई में पिछड़ गए हैं। बता दें कि इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांट की टक्कर देखने को मिल रही है।

2017 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी ने इस सीट को कांग्रेस से छीन लिया था और उन्होंने यहां 2709 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। धामी को कुल 29 हजार 539 वोट मिले थे। वहीं, भुवन चंद्र कापड़ी को 26 हजार 830 सीट पर जीत मिली थी। बीएसपी के रमेश सिंह राणा को 17 हजार 804 वोट मिले थे।