A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पंजाब में AAP की जीत के अनुमान के बीच योगेंद्र यादव ने केजरीवाल को दी बधाई

पंजाब में AAP की जीत के अनुमान के बीच योगेंद्र यादव ने केजरीवाल को दी बधाई

अधिकांश एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ी विजय हासिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। योगेंद्र यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Image Source : PTI Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुसार, पंजाब में स्पष्ट बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने की भविष्यवाणी होने के बाद स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

यादव ने ट्वीट किया, “इन एग्जिट पोल से अब तक हम केवल पंजाब के बारे में ही एक ही ठोस निष्कर्ष निकाल सकते हैं। यह साफ है कि आम आदमी पार्टी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई।”

यादव आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य हैं और जानेमाने चुनावी विश्लेषक। उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि वे पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।” अधिकांश एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ी विजय हासिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इंडिया टुडे-एक्सिस के अनुसार 117 सदस्यीय विधानसभा में ‘आप’ को 76-90 सीटें मिल सकती हैं।

(इनपुट- एजेंसी)