Chunav Manch Rajasthan Assembly Elections 2018: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान अगले महीने होने वाला है। यहां एक तरफ महारानी के नाम से मशहूर वसुंधरा राजे हैं तो दूसरी तरफ हैं कांग्रेस के सेनापति सचिन पायलट औऱ अशोक गहलोत। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या वसुंधरा राजे को फिर सिंहासन मिलेगा या कांग्रेस के हाथ आएगी राजस्थान की कमान? क्या राजस्थान की जनता अपना वोटिंग ट्रेंड जारी रखते हुए सरकार बदल देगी या वसुंधरा राजे लगातार दोबारा जीतकर नया रिकॉर्ड बनाएंगी? इन सवालों के साथ ही वसुंधरा सरकार के कामों का लेखाजोखा भी बहस के दायरे में है। बीजेपी सरकार अपने वादों को पूरा कर पाने में कहां तक कामयाब हो सकी। विकास के वादे के साथ सत्ता में आनेवाली वसुंधरा राजे अपने काम के जरिए लोगों के मन में कितना उतर पाईं हैं? बीजेपी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस कितनी तैयार है? इन सारे सवालों के जवाब इंडिया टीवी के चुनाव मंच कार्यक्रम में मिले, जहां बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य दलों के दिग्गज नेता एक मंच पर मौजूद थे।
Chunav Manch Rajasthan (चुनाव मंच राजस्थान) LIVE Updates
चुनाव मंच पर बोले केंदीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर
rajyavardhan singh rathore
- एक भी बड़ा प्रदेश नहीं है कांग्रेस के पास और उनकी लार टपक रही है कि बस राजस्थान किसी न किसी तरह उनकी झोली में आ जाए: राज्यवर्धन सिंह
- पूरे के पूरे देश के अंदर कांग्रेस के पास में एक भी बड़ा राज्य नहीं है, अगर कोई कहता है कि पंजाब उनके पास में है तो पंजाब अमरिंदर सिंह जी के पास में है जो कांग्रेस से अलग होने वाले थे। उन्होंने राहुल गांधी को कह दिया था कि माफ करना, प्रचार के लिए यहां मत आना मुझे जीतने देना और राहुल गांधी राजस्थान आ चुके हैं: राज्यवर्धन सिंह
- जैसे ही टिकट वितरण शुरू हुआ कांग्रेस अपने टिकट वितरण की घोषणा ही नहीं कर पा रही थी और जब उनकी फाइनल लिस्ट आ गई तो उनकी मुख्यमंत्री की जो लिस्ट है वो एक लंबी लिस्ट हो गई है, हर गली के अंदर उनका मुख्यमंत्री घूम रहा है: राज्यवर्धन सिंह
- बीजेपी ने राजस्थान में जो काम किया है, वो काम अब लोगों तक सीधे-सीधे पहुंच रहा है। उस समय सिर्फ दुष्प्रचार हो रहा था और उसका जिम्मा सिर्फ एक पार्टी ने उठा रखा था, जो प्रचार हमें करना चाहिए था उसमें थोड़ी सी कमी रह गई थी: राज्यवर्धन सिंह
- राहुल गांधी के पास कोई विजन नहीं है, बीजेपी ने देश की दशा और दिशा बदल दी: राज्यवर्धन सिंह
- राजस्थान में कांग्रेस की हवा गुल हुई, राजस्थान में नेता तय करते ही कांग्रेस टूट जाएगी: राज्यवर्धन सिंह
चुनाव मंच पर बोले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद
-वसुंधरा जी के नेतृत्व में राजस्थान एक बीमारू राज्य से आगे निकलकर अपने पैरों पर खड़ा हुआ है.. कांग्रेस पार्टी में कौन है मुख्यमंत्री उम्मीदवार?
-सरदार पटेल नहीं होते तो इस देश को एकसूत्र में पिरोने का काम नहीं हो पाता.. लेकिन कांग्रेस ने हमेशा उनकी उपेक्षा की
-गर्व है हमारी पार्टी में कि एक गरीब व्यक्ति भी, एक चायवाले का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है.. हमारी पार्टी में बूथ लेवल के कार्यकर्ता को बहुत महत्व दिया जाता है.
.-उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट इस मामले की गंभीरता को समझेगा ऐसी मैं अपेक्षा करता हूं, मैं एकबार फिर कहना चाहूंगा कि पूरे देश को अपेक्षा है कि भव्य राम मंदिर बने और संवैधानिक दायरे में रहकर इसका निर्माण होगा
-राम मंदिर का मुद्दा चुनाव का मुद्दा नहीं है, संवैधानिक तरीके से इसका हल निकलेगा। हम सबों की इच्छा है भव्य राम मंदिर बने, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आ चुक है.. अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है...
जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं, राम का मंदिर अयोध्या में नहीं तो कहां बनेगा? संवैधानिक दायरे में रहकर हर काम होगा।
चुनाव मंच पर बोले बीजेपी के संबित पात्रा और कांग्रेस के पवन खेड़ा
- कांग्रेस में सोनिया माता की जय बोलते हैं, कांग्रेस में भारत माता की जय नहीं बोली जाएगी। सचिन पायलट भइया और ज्योतिरादित्य भइया इस परिवार से सावधान रहना: संबित पात्रा
- राजपूतों और बीजेपी ने कांग्रेस को हराने का काम किया है, राजस्थान में राजपूत कांग्रेस को हराएंगे: संबित पात्रा
- कांग्रेस ने मानवेंद्र सिंह को 'बलि का बकरा' बनाया: संबित पात्रा
- बीजेपी बताए कितने किसानों का कर्ज माफ हुआ, 15 लाख के वादे का क्या हुआ, कितनी नौकरियां दी?: पवन खेड़ा
- कांग्रेस वाले मोदी जी की जाति पूछते हैं, सीपी जोशी ने उमा भारती, साध्वी रितंभरा की जाति पूछी: संबित पात्रा
- फिरोज जहांगीर जी से दत्तात्रेय कैसे बन गए? राहुल ने माताजी का वेटिकन गोत्र क्यों नहीं लिया: संबित पात्रा
- कांग्रेस वाले मोदी जी की जाति पूछते हैं, कांग्रेस ने ही कहा था- मोदी नीच जाति का हैं, जाकर चाय बेच: संबित पात्रा
- कांग्रेस 44 में आई तो राहुल जनेऊ पहनने लगे, हारने के बाद कांग्रेसी नेता तिलक लगाने लगे: संबित पात्रा
- पहले कोई भी कांग्रेस के नेता टीका लगाकर भाषण नहीं देते थे, अब तो कांग्रेस के नेता गोत्र भी बता रहे हैं: संबित पात्रा
- राहुल ने कहा था हमें हिंदुओं से खतरा है, लश्कर से नहीं। शिंदे और सोनिया जी ने हिंदुओं को हिंदू आतंकवादी कहा: संबित पात्रा
- मैं आदित्यनाथ जी से जानना चाहता हूं कि क्या वो टोंक में जाकर बीजेपी के उम्मीदवार युनूस खान का प्रचार करेंगे और अगर करें तो क्या वहां भी इसी जुबान का उपयोग करेंगे बजरंगबली VS अली: पवन खेड़ा
- योगी आदित्यनाथ जी थोड़े दिन पहले छत्तीसगढ़ गए वहां बोलते हैं कि बजरंगबली आदिवासी हैं, यहां आकर कहते हैं दलित हैं इंसान को बांटा क्या अब भगवान को भी बांटेंगे?: पवन खेड़ा
- आज किसी ट्वीट पर इन्होंने (संबित पात्रा) जो टिप्पणी की यह इनकी वीभत्स मानसिकता को दर्शाता है, बीजेपी ने ट्वीट को तोड़-मरोड़कर पेश किया: पवन खेड़ा
- कांग्रेस पार्टी बंद कमरे में गर्व से कहती है कि हम मुसलमानों की पार्टी है और कहती है कि 90 फीसदी मुसलमान कांगेस को वोट नहीं देंगे तो कांग्रेस बरबाद हो जाएगी। मैं कहता हूं जब तक बजरंगबली का आशीर्वाद बीजेपी पर है, कांग्रेस हमें हरा नहीं पाएगी: संबित पात्रा
- मैं गर्व से कहता हूं मैं हिंदू हूं और बजरंगबली मेरे आराध्य देव हैं, मैं बजरंगबली का भक्त हूं कोई निपटा नहीं सकता: संबित पात्रा, बीजेपी प्रवक्ता
- अशोक गहलोत जी ने जो निम्नस्तर की टिप्पणी वसुंधरा राजे जी पर की है मैं उस पर खेद जताता हूं, अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी जी और वसुंधरा जी की पहले बनती नहीं थी। आज वसुंधरा राजे मनाने और पटाने की राजनीति करने के लिए, मोदी जी को पटाने के लिए कमर से आधा झुककर के उनके सामने नमस्ते करती हैं। इससे खराब कुछ हो सकता है क्या? अशोक गहलोत का यह कहना कि 'एक महिला कमर से झुककर नमस्ते करती है पटाने के लिए' ये किस प्रकार की मानसिकता है: संबित पात्रा, बीजेपी प्रवक्ता
चुनाव मंच पर बोले बीजेपी के गौरव भाटिया और कांग्रेस की रागिनी नायक
- नरेंद्र मोदी जुमलेबाज हैं और सपनों की दुकान लगाते हैं, चुनाव के बाद पीएम मोदी सपनों की दुकान बंद कर देते हैं: रागिनी नायक
- 21000 गांव ऐसे है जिनको वसुंधरा राजे जी ने पेयजल पर आत्मनिर्भर बनाया है, कांग्रेस 50 साल में नहीं कर पाई: गौरव भाटिया
- 50 साल का हिसाब नहीं, पांच साल का काम बताएं, 50 साल के इतिहास पर कांग्रेस को गर्व है: रागिनी नायक
- कांग्रेस को शर्म आती हैं कि 50 साल की बात ना करें और हम डंके की चोट पर 5 साल की बात करते हैं, 50 साल सत्ता में रहे लेकिन रिपोर्ट नहीं दे पाए: गौरव भाटिया
- जहां सीएम का चेहरा नहीं होता, वहां मिलाजुला नेतृत्व होता है। जब कांग्रेस के 150 विधायक जीत कर आएंगे तो वो मुख्यमंत्री तय करेंगे, अशोक गहलोत और सचिन पायलट की लोकप्रियता को जोड़ा जाए तो वसुंधरा राजे उनके सामने कहीं नजर भी नहीं आएंगी: रागिनी नायक
- नरेंद्र मोदी जी अपनी माताजी से मिलने जाते हैं तो 50 फोटोग्राफर लेकर जाते हैं, नोटबंदी होती है तो अपनी मां को लाइन में खड़ा करते हैं, माता-पिता को कौन राजनीति में घसीटकर लेकर आर रहा है?: रागिनी नायक
- जहां तक माता-पिता की बात है, आजाद भारत के 70 साल का इतिहास राहुल गांधी के सदस्यों के नाम के बिना नहीं लिखा जा सकता, देश की शहादत के इतिहास में इंदिरा का नाम है: रागिनी नायक
- मोदी से बैर नहीं वाला नारा बीजेपी नेता ही लगा रहे हैं, पीएम मोदी लगातार विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं, जैसे- मैं धरतीपुत्र हूं, मेरी जाति को गाली दे दी, मेरे माता-पिता का नाम ले लिया: रागिनी नायक
- सीएम वसुंधरा राजे को मोदी नाम का सहारा है, हर चुनाव में मोदी नाम का क्रेज कम होता जा रहा है: रागिनी नायक, कांग्रेस नेता
- एक तरफ नरेंद्र मोदी ने खुद मेहनत कर नाम कमाया है और दूसरी तरफ राहुल गांधी खानदान के नाम से जाने जाते हैं, राहुल गांधी के नाम से उपनाम हटाने पर कुछ नहीं बचता: गौरव भाटिया
- एक तरफ नरेंद्र मोदी दिन में 20 घंटे काम करते हैं दूसरी तरफ राहुल गांधी पूरे साल में 20 घंटे काम नहीं करते: गौरव भाटिया
- राजस्थान में डबल इंजन की विकास की रेल है। नरेंद्र मोदी और वसुंधरा, दोनों विकास की बात करते हैं: गौरव भाटिया