नई दिल्ली। राजस्थान में के आगामी विधानसभा चुनावों में इस बार किसकी जीत हो सकती है, क्या भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाने में कामयाब होगी या 5 साल के बाद फिर कांग्रेस वापसी कर सकती है? करीब एक महीने बाद राजस्थान की जनता वोट करेगी और इसी के साथ पता चल जाएगा कि राजस्थान में किसका राज कायम होगा लेकिन उससे पहले इंडिया टीवी लेकर आया है राजस्थान का सबसे सटीक और सबसे विश्वसनीय ओपनियन पोल। क्या वसुंधरा राजे फिर से राजस्थान की महारानी बन पाएंगी या सिंहासन पर कांग्रेस की वापसी होगी? आज हर सवाल का जवाब आपके सामने है। इंडिया टीवी और सीएनएक्स लेकर आया है सबसे ताजा, सबसे सटीक और सबसे विश्वसनीय ओपिनियन पोल।
इस ओपिनियन पोल से राजस्थान की पूरी सियासी तस्वीर साफ हो जाएगी। India TV-CNX Opinion Poll में आपको सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
लाइव अपडेट-
- राजस्थान का अगला सीएम कौन? सचिन पायलट- 31.75%, वसुंधरा राजे- 31%, अशोक गहलोत- 15.56%, राज्यवर्धन राठौर- 11.61%
- राजस्थान में 200 में से 115 सीट जीत सकती है कांग्रेस, 75 सीटों पर सिमट सकती है बीजेपी
- राजस्थान में कांग्रेस को 115 सीटों का अनुमान, बीजेपी को 75 सीटों का अनुमान- सर्वे
- राजस्थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के आसार- सर्वे
- मारवाड़ की 56 सीटों में से कांग्रेस 36 सीटों, बीजेपी 17 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, बसपा का खाता खुलने की संभावना नहीं है वहीं अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती है- सर्वे