A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. मोहम्मद अजहरुद्दीन बने तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के नाम की भी घोषणा

मोहम्मद अजहरुद्दीन बने तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के नाम की भी घोषणा

कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पार्टी के तेलंगाना इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इस प्रयास को पूर्व सांसद को शांत करने वाला करार दिया जा रहा है।

Mohammad Azharuddin- India TV Hindi
Mohammad Azharuddin

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पार्टी के तेलंगाना इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इस प्रयास को पूर्व सांसद को शांत करने वाला करार दिया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि पार्टी में अपने साथ हो रहे व्यवहार से वह नाखुश थे।

वह 2009 लोकसभा चुनाव मे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद सीट से सांसद चुने गए थे, लेकिन 2014 में राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने इसके साथ ही बी.एम. विनोद कुमार और जाफर जावेद को पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष के तौर नियुक्त किए जाने की घोषणा की।