A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 'मुंबई में का बा' के बाद अनुभव सिन्हा भोजपुरी रोमांटिक गाना 'बे बबुनी' रिलीज करने के लिए हैं तैयार

'मुंबई में का बा' के बाद अनुभव सिन्हा भोजपुरी रोमांटिक गाना 'बे बबुनी' रिलीज करने के लिए हैं तैयार

गीत में एक रोमांटिक कपल को दिखाया गया है, जिसमें दोनों के बीच प्यार भरी लड़ाई दिखाया गया है।

romantic bhojpuri song be babuni - India TV Hindi
Image Source : TWITTER 'मुंबई में का बा' के बाद अनुभव सिन्हा ला रहे हैं भोजपुरी रोमांटिक गाना 'बे बबुनी'

फिल्मकार अनुभव सिन्हा ट्रैक 'मुंबई में का बा' के हिट हो जाने के बाद भोजपुरी गीत के साथ वापसी करने को तैयार हैं। सिन्हा ने शनिवार को नए गीत का पोस्टर ट्वीट किया।

सिन्हा द्वारा निर्मित गीत का टाइटल 'बे बबुनी' है, जिसे उन्होंने अपने होम प्रोडक्शन बैनर के तहत बनाया है।

भोजपुरी गाना: पवन सिंह के इस गाने ने मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा है ये वीडियो

गीत में एक रोमांटिक कपल को दिखाया गया है, जिसमें दोनों के बीच प्यार भरी लड़ाई दिखाया गया है। इसे अनुराग सैकिया ने कंपोज किया है, वहीं डॉ सागर द्वारा लिखित और विवेक हरिहरन द्वारा गाया गया है। 'बे बबुनी' 2 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

इससे पहले अनुभव सिन्हा भोजपुरी में रैप लेकर आए थे, जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसे मनोज बाजपेयी पर फिल्माया गया था।