1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी गाना: पवन सिंह के इस गाने ने मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा है ये वीडियो

भोजपुरी गाना: पवन सिंह के इस गाने ने मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा है ये वीडियो

 Published : Oct 30, 2020 02:11 pm IST,  Updated : Oct 30, 2020 02:11 pm IST

पवन सिंह की आवाज फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

pawan singh song nazar milao babuaan se- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर छाया पवन सिंह का नया गाना Image Source : YOUTUBE

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर पवन सिंह का एक म्यूजिक वीडियो इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने की लाइन 'नज़र मिलाओ बबुआन से' है। इसमें पवन का अलग अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। 

इस वीडियो में पवन सिंह सफेद कुर्ता और पायजामा में नज़र आ रहे हैं। इस गाने में उनकी दमदार परफॉर्मेंस, डांस और अंदाज पर दर्शक फिदा हो गए हैं। ये गाना पीआरए फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर पिछले महीने लॉन्च हुआ था, जिसकी अभी तक चर्चा है। 

पवन सिंह की आवाज फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आप भी देखिए ये वीडियो:

'नज़र मिलाओ बबुआन से' में पवन सिंह के साथ सोना सिंह भी नज़र आ रही हैं। इसे अरुण बिहारी और विनय निर्मल ने लिखा है, जबकि म्यूजिक छोटे बाबा बासाही ने दिया हैष 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन