भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह सबसे लवली कपल थे। दोनों जब भी बड़े पर्दे पर सा में नजर आते थे चार चांद लगा देते थे। अक्षरा और पवन सिर्फ रील नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। जब पवन सिंह की शादी हुई तब दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। दोनों भोजपुरी सितारों ने आजतक पब्लिक में अपने रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की है मगर अब अक्षरा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने का फैसला लिया है।
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बताया। पवन सिंह ने उनसे रिलेशनशिप अग्रीमेंट साइन कराया था। उन्होंने कहा यह एक कॉन्ट्रेक्ट रिलेशनिशप था।
अक्षरा ने आगे कहा- पवन सिंह एक रिलेशनशिप में ज्यादा समय तक नहीं रह सकते हैं। इसके साथ ही कई बार हुआ है जब उनके अपने लोग ही उनका साथ नहीं देते हैं।
Pawan singh and akshara singh
अक्षरा ने कहा- मैंने उनका बुरे समय में साथ दिया है। पवन सिहं एयरपोर्ट पर बहुत ही खराब तरीके से व्यवहार करते थे। मैं उनका बैग उठाती थी और पुलिस के सामने रोती थी ताकि उन्हें जाने दिया जाए। मैंने बहुत ही खराब परिस्थितियों का सामना किया है। पवन की वजह से उनकी कई गर्लफ्रेंड आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी हैं। मैंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रहीं हूं और मेरे पेरेंट्स हमेशा मेरा साथ देते हैं।
Pawan singh and akshara singh
ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए अक्षरा ने कहा- हमारा रिश्ता बहुत ही खराब नोट पर खत्म हुआ था। मेरा व्यवहार उनकी तरह किसी के बारे में गलत बोलने का नहीं है। ब्रेकअप के समय पवन ने मुझे धमकी दी थी कि उनके बिना मुझे भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं मिलेगा साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। पर मुझे खुद पर विश्वास है और मैंने एक्टिंग के साथ सिंगिंग भी शुरू कर दी। मैं भगवान और मेरे फैन्स की शुक्रगुजार हूं की उन्होंने मुझे प्यार और सपोर्ट दिया।