1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Bol Bam Song 2019: सावन में खेसारी लाल यादव ने रिलीज किया महादेव पर नया गाना, अभी देखिए

Bol Bam Song 2019: सावन में खेसारी लाल यादव ने रिलीज किया महादेव पर नया गाना, अभी देखिए

 Published : Jul 31, 2019 07:55 am IST,  Updated : Jul 31, 2019 07:58 am IST

खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। यह गाना महादेव के ऊपर लिखा गया है।

गाई के गोबर महादेव | खेसारी लाल यादव का सबसे बड़ा सुपर हिट गाना 2019 | Ashish Verma | Bol Bam Song- India TV Hindi
गाई के गोबर महादेव | खेसारी लाल यादव का सबसे बड़ा सुपर हिट गाना 2019 | Ashish Verma | Bol Bam Song

भोजपुरी डेस्क: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक और गाना रिलीज हो गया है। खेसारी लाल यादव के लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग (Latest Bhojpuri Song) की लिस्ट में एक नया गाना जुड़ गया है। 'गाई के गोबर महादेव' नाम का गाना खेसारी लाल यादव ने रिलीज किया और रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर हिट हो गया। सावन की शिवरात्रि के मौके पर खेसारी ने यह गाना रिलीज किया। बोल बम सॉन्ग (Bol Bam Song) खूब मजेदार है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। खेसारी ने इसका स्क्रीनशॉट भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। 

आलिया भट्ट से शादी करना चाहता है ये एक्टर, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बना सिंगर

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song)  'गाई के गोबर महादेव' गाना प्यारे लाल यादव कविजी ने लिखे हैं, गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। आवाज दी है खेसारी लाल यादव ने। यहां सुनिए गाना-

बता दें, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हर साल सावन के मौके पर भोले बाबा पर गाना बनाते हैं। इससे पहले खेसारी लाल यादव कांवड़ भजन 'देवघर बुक करके चल जाई ओला' लेकर आए थे। जिसे खूब पसंद किया गया था। इसी सावन पर उनका एक और गाना आया था, 'भांग गांजा से...' ये गाना भी खूब हिट हुआ था। यहां देखिए-

मोनालीसा ने चुड़ैल अंदाज में पूरा किया #BottleCapChallenge

भोजपुरी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भोजपुरी गाने पर किया मजेदार डांस, वीडियो वायरल

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन