1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. आलिया भट्ट से शादी करना चाहता है ये एक्टर, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बना सिंगर

आलिया भट्ट से शादी करना चाहता है ये एक्टर, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बना सिंगर

 Published : Jul 25, 2019 01:07 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 01:51 pm IST

ये भोजपुरी एक्टर आलिया भट्ट से शादी करना चाहता है। आलिया से शादी करने और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ये सिंगर भी बन गया। 

Bhojpuri song- India TV Hindi
Bhojpuri song

आलिया भट्ट(Alia bhatt) इन दिनों सब जगह छाई हुई हैं। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है साथ ही इस समय कई फिल्में आलिया ने साइन की हुई हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में भी आलिया की दीवानगी कम नहीं है। भोजपुरी एक्टर राज रंजीत आलिया से शादी करना चाहते हैं। आलिया से शादी करने के लिए राज भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। आलिया के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करने और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए राज ने एक गाना गाया है।

भोजपुरी एक्टर राज रंजीत ने एक गाना रिलीज किया है। जिसमें वह भगवान शिव से कह रहे हैं उनकी शादी आलिया भट्ट से करा दें। गाने का नाम 'करा दे हमार विवाह आलिया भट्ट से' है। गाने के लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं और गाया खुद राज रंजीत ने है।

आपको बता दें राज रंजीत फिल्म 'पहली नजर को सलाम से' फेमस हुए हैं। एक्टिंग के बाद अब राज ने सिंगिग में भी कदम रखा है। राज के बाकी गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Also Read:

मोनालीसा ने चुड़ैल अंदाज में पूरा किया #BottleCapChallenge

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भोजपुरी गाने पर किया मजेदार डांस, वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन