1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भोजपुरी गाने पर किया मजेदार डांस, वीडियो वायरल

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भोजपुरी गाने पर किया मजेदार डांस, वीडियो वायरल

 Published : Jul 17, 2019 05:17 pm IST,  Updated : Jul 17, 2019 05:17 pm IST

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी खूब पसंद की जाती है।

आम्रपाली दुबे- दिनेश...- India TV Hindi
आम्रपाली दुबे- दिनेश लाल यादव निरहुआ

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सितारे भी बॉलीवुड से कम नहीं हैं। इनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर ये सितारे काफी ज्यादा मशहूर हैं। हाल ही में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों सितारे एक भोजपुरी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो के अंत में आम्रपाली निरहुआ के बाल खींचने लगती हैं। फैन्स ये वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए इस अपने फैन के लिए गिफ्ट बताया है।  दोनों का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर धमाल मचा रहा है, अब तक इस वीडियो को 88 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वैसे भी भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Movie) के सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amprapali Dubey) की जोड़ी को भोजपुरी (Bhojpuri) फैंस बहुत पसंद करते हैं। बता दें, हाल ही में दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) राजनीति में उतरे थे और लोकसभा चुनावों के लिए लड़े लेकिन अखिलेश यादव के खिलाफ लड़े निरहुआ को हार का सामना करना पड़ा।

भोजपुरी फिल्में ज्यादातर ऐसी होती हैं कि आप फैमिली के साथ नहीं देख पाते हैं लेकिन निरुहआ इन दिनों भोजपुरी में ऐसी फिल्में बनाने की पहल कर रहे हैं जो आप अपने पूरे परिवार के साथ देख सकें।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन