नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) सबसे खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अब एक साथ डांस किया है। इन दोनों का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों ही एक्ट्रेस इस वीडियो में जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) दोनों जितनी अच्छी डांसर और एक्ट्रेस हैं उतनी ही अच्छी वो सिंगर भी हैं। अब दोनों ने डांस का साथ में जो तड़का लगाया है ये उनके हर फैन के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
Related Stories
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के इस डांस वीडियो का नाम 'सहेली के होली' है। दोनों के इस वीडियो को सबसे ज्यादा प्यार यूपी और बिहार में मिल रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वैसे भी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को यूट्यूब (YouTube) की रानी भी कहा जाता है। तो देर किस बात की अभी देखिए आप भी यह गाना-
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का यह गाना होली के मौके पर रिलीज हुआ था। लेकिन अब ये गाना एक बार फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो के अंत में मशहूर भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) भी नजर आते हैं।
भोजपुरी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें