1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, महिलाओं के अपमान का आरोप

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, महिलाओं के अपमान का आरोप

इस शिकायत में कहा गया है कि खेसारी फूहड़ता भरे गाने बनाते हैं। ये सभी गाने अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं।

Khesari Lal Yadav Criminal Complaint file for allegedly producing vulgar songs- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: KHESARI_YADAV भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, महिलाओं के अपमान का आरोप 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज हुई है। इस शिकायत में कहा गया है कि खेसारी फूहड़ता भरे गाने बनाते हैं। ये सभी गाने अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 292, 294,354 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। 

खेसारी लाल यादव के खिलाफ ये अपराधिक शिकायत सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने की है। शिकायत में कहा गया है कि एक्टर पिछले 10 साल से असभ्य गाने बना रहे हैं। महिलाओं के प्रति ऐसे गानों को लिखना और पैसे कमाना सही नहीं है। इस शिकायत में खेसारी के एक गाने का भी जिक्र है, जिसका नाम 'चाची के बच्ची सपना में आती है' है। ये गाना 2 जून को रिलीज हुआ है। इसके बारे में कहा गया है कि ये सॉन्ग समाज में महिलाओं के प्रति स्पष्ट रूप से अपमान को दिखाता है।   

Image Source : Joyeeta Mitra Suvarnaखेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत

खेसारी लाल यादव और रितु सिंह पर फिल्माया भोजपुरी गाना मचा रहा है धूम, मिल चुके हैं 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक्टर, सिंगर और मॉडल हैं। साल 2021 में 'साजन चले ससुराल' मूवी से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी। साल 2019 में वो पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में शामिल हुए थे। खेसारी को कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 

निजी जिंदगी की बात करें तो खेसारी का जन्म 15 मार्च 1986 को छपरा, बिहार में हुआ था। उनकी शादी चंदा देवी से हुई। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है।  

(रिपोर्ट: जोइता मित्रा सुवर्णा)