A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. खेसारी लाल यादव के नए गाने का पोस्टर देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें कर दिया ट्रोल

खेसारी लाल यादव के नए गाने का पोस्टर देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें कर दिया ट्रोल

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नए गाने का पोस्टर सोशल मीडिया में ट्रोल हो गया। 

<p>खेसारी लाल यादव</p>- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव

भोजपुरी डेस्क: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नए गाने का पोस्टर सोशल मीडिया में ट्रोल हो गया। यूं तो फैंस को बेसब्री से खेसारी लाल यादव की फिल्म और उनके गानों का इंतजार रहता है लेकिन इस बार दांव उल्टा पड़ गया। हुआ यूं कि खेसारी लाल यादव ने अपने आने वाले गाने 'भतार बेचे अण्डा' (Bhataar Beche Andda) का पोस्टर शेयर किया, जिसे देखकर फैंस ने उनकी टांग खिंचाई शुरू कर दी।

एक फैन ने लिखा- कुछ तो ढंग के सॉन्ग गा लिया करो।

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव

वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें चिढ़ाते हुए लिखा- बट आप तो लिट्ठी चोखा बेचा करते थे ना?

खेसारी लाल यादव

एक ने तो लिख दिया- कुछ दिन बाद पकौड़े बेचने वाला गाना लेकर आना।

खेसारी लाल यादव

बता दें, खेसारी लाल यादव पहले भी अजीबो गरीब गानों की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। हालांकि उनके फैन्स भी कम नहीं हैं। फैन्स तो बस अपने पसंदीदा गायक खेसारी लाल यादव के नए गाने का इंतजार करते रहते हैं। खेसारी भी अपने चाहने वालों के लिए नए नए गाने लाते रहते हैं और ट्रोल करने वालों को भाव नहीं देते हैं।

गाना अब रिलीज हो चुका है, यहां देखिए-

इसे भी पढ़ें-

Best Bollywood Instagrammer of the Week: देखें कैटरीना कैफ-सोनम कपूर सहित इन सेलेब्स की बेस्ट तस्वीरें

गुलशन कुमार की बायोपिक मोगुल की शूटिंग 2020 में होगी शुरू, आमिर खान करेंगे को-प्रोड्यूस

पीएम नरेंद्र मोदी ने वीरू देवगन के निधन पर जताया शोक, अजय देवगन की मां को लिखी चिट्ठी