दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और अपने डांस और म्यूजिक वीडियो से सबको दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी अब भोजपुरी फिल्म 'मजनूं' में एक साथ दिखेंगे।
Image Source : SAPNA CHOUDHARY INSTAGRAM सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म 'मजनूं' में निरहुआ संग आएंगी नजर
मुंबई: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और अपने डांस और म्यूजिक वीडियो से सबको दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी अब भोजपुरी फिल्म 'मजनूं' में एक साथ दिखेंगे। इन्लिक्स इंडिया के बैनर तले बनने जा रही 'मजनूं' बड़े बजट की भोजपुरी फिल्म होगी। फिल्म के निर्माता सुशील वर्मा और लेखक व निर्देशक ब्रजेश मौर्या हैं।
निर्माता वर्मा कहते हैं कि इस फिल्म की जल्द शुरुआत होने वाली है। उन्होंने कहा कि इस बड़े बजट की फिल्म के अन्य कलाकारों की घोषणा जल्द की जाएगी।
सपना चौधरी ने फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' से बॉलीवुड में कदम रखा था। सपना 'वीरे की वेडिंग' जैसी कई फिल्मों में आइटम नंबर भी कर चुकी हैं। वह निरहुआ के साथ पहली बार भोजपुरी फिल्म में काम करने जा रही हैं।