सपना चौधरी की एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में सपना अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीतती नजर आ रही हैं।
Image Source : INSTAGRAMSapna choudhary
हरियाणवीं सिंगर और डांसर सपना चौधरी(Sapna choudhary) अपने डांस से सभी का दिल जीत लेती हैं। उनके डांस की वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। उनकी हर वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। इस बार भी उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने ठुमकों से सभी का दिल जीतती नजर आ रही हैं।
सपना चौधरी की हरियाणवीं गाने 'एक मैं और एक तू' पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रही है। इस गाने पर सपना पिंक कलर का सूट पहनकर ठुमके लगा रही हैं।
आपको बता दें कुछ समय पहले सपना चौधरी का पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी के साथ गाना रिलीज हुआ था। कुछ दिन पहले सपना का 'अंख दा निशाना' गाना रिलीज हुआ था।
सपना हरियाणा में तो पहले से ही फेमस थीं, लेकिन 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लेने के बाद वह घर-घर में जानी जाने लगी थीं। उन्होंने दोस्ती के 'साइड इफेक्ट्स 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।