Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Video: पिंक कलर के ड्रेस में सपना चौधरी का धूम मचाने वाला डांस, शायद ही पहले आपने देखा होगा

Video: पिंक कलर के ड्रेस में सपना चौधरी का धूम मचाने वाला डांस, शायद ही पहले आपने देखा होगा

Written By: India TV Entertainment Desk Published : Jun 16, 2019 02:05 pm IST, Updated : Jun 16, 2019 02:08 pm IST

हरियाणा की डांस क्वीन सपना चौधरी ने अगर किसी गाने पर ठुमके लगा दे तो बस देखते-देखते वायरल होना लाजमी है।

सपना चौधरी- India TV Hindi
सपना चौधरी

नई दिल्ली: हरियाणा की डांस क्वीन सपना चौधरी ने अगर किसी गाने पर ठुमके लगा दे तो बस देखते-देखते वायरल होना लाजमी है। हाल ही में सपना चौधरी का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना का अलग अंदाज देखकर शायद ही आप पहचान पाए कि यह यही सपना चौधरी है। सपना इस वीडियो में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

सपना का देसी अंदाज वाला एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। लोगों को सपना का यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है की अब यह वायरल हो चला है। इस बार सपना अपने दीवानों से परेशान नहीं बल्कि उनकी अक्ल ठिकाने लगाती दिख रही हैं।  

इस वीडियो में सपना एक बार फिर अपने हरियाणवी अंदाज में लोगों को लुभा रही हैं। यह गाना सुनने में जितना मजेदार है उतना ही इसका वीडियो भी मस्त है। गाने के बोल सुनकर आपको हंसी आना तो बिलकुल तय है। सपना का लुक भी यहां काफी खूबसूरत है। देखिए यह जबरदस्त वीडियो।।।

इस वीडियो में सपना चौधरी एकदम डिफरेंट स्टाइल में नजर आ रही हैं। सपना चौधरी के इस न्यू वायरल सॉन्ग का टाइटल 'मजनू' है। इस गाने को फरिश्ता और राहुल फुथी ने आवाज दी है। साथ ही इस गाने के लिरिक्स फरिश्ता ने ही लिखे हैं। इस हरियाणवी सॉन्ग में सपना चौधरी के साथ करण मिर्जा और शिखा राघव भी नजर आ रही हैं। इसके म्यूजिक डायरेक्टर जीआर म्यूजिक हैं।

गौरतलब है कि साल 2018 सपना के लिए करियर की नई बुलंदियां लेकर आया। 'बिग बॉस 11' के सीजन में कंटेस्टेंट बनकर आईं सपना को जीत तो हासिल नहीं हुई लेकिन फैंस के बीच उनको खूब वाहवाही मिली। फिलहाल सपना अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 1।5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने टैलेंट की बदौलत सपना ने बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक खूब नाम कमा रही हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement