1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. सपना चौधरी का नया गाना 'बेटा तुमसे ना हो पाएगा' रिलीज, एकदम अलग अंदाज में दिखी हरियाणा की छोरी

सपना चौधरी का नया गाना 'बेटा तुमसे ना हो पाएगा' रिलीज, एकदम अलग अंदाज में दिखी हरियाणा की छोरी

सपना चौधरी का नया  गाना 'बेटा तुमसे ना हो पाएगा' आज रिलीज हुआ है।

<p>सपना चौधरी </p>- India TV Hindi
सपना चौधरी 

मुंबई: हरियाणा की नंबर वन डांसर सपना चौधरी का नया म्यूजिक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सपना चौधरी का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी कॉलेज की एक लड़की बनी हैं जिसे लड़के इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सपना चौधरी किसी भी लड़के को भाव देती नहीं दिख रही हैं। सपना चौधरी सभी को कह रही हैं ''बेटा तुमसे ना हो पाएगा।''

सपना चौधरी के इस गाने को राजू पंजाबी और मोनिका ने गाया है। देर मत कीजिए अभी ये गाना सुनिए।

सपना चौधरी ने अपनी शुरुआत हरियाणा में स्टेज डांसर के तौर पर की थी। धीरे धीरे वो लोकप्रिय हो गईं और यूट्यूब पर उनके वीडियोज मशहूर होने लगे। इसके बाद उन्हें बिग बॉस से ऑफर मिला और लोग उन्हें जानने लगे। इसके बाद सपना चौधरी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी डांस किया। इस साल तो सपना चौधरी की फिल्म भी रिलीज हुई है। यह फिल्म दोस्तों की कहानी थी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सलमान खान इस वजह से किसिंग और न्यूडिटी से रहते हैं दूर

कभी नहीं सोचा था कि निक से शादी होगी: प्रियंका चोपड़ा