1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान इस वजह से किसिंग और न्यूडिटी से रहते हैं दूर

सलमान खान इस वजह से किसिंग और न्यूडिटी से रहते हैं दूर

 Published : Apr 12, 2019 12:58 pm IST,  Updated : Apr 12, 2019 12:58 pm IST

सलमान खान अपनी फिल्मों में किसिंग और न्यूडिटी से दूर रहते हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह सभी को बताई है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान(Salman khan) बॉलीवुड में छाए रहते हैं। उनकी एक्टिंग सभी का दिल जीत लेती है। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं। सलमान खान की फिल्मों में आपको एक्शन, रोमांस ह्यूमर सभी देखने को मिलता है। वह ऐसी फिल्में करते हैं जिन्हें व्यक्ति अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सके। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह किस तरह की सिनेमा से जुड़े रहना पसंद करते हैं।

हाल ही में डीएनएस को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया कि वह किस तरह की फिल्मों से खुद को जोड़ना पसंद करते हैं। इस बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा- इन दिनों कई ट्रेड चल रहे हैं। जिनमें से एक वेब सीरीज है। लेकिन मैं वेब सीरीज की जगह उन फिल्मों से जुड़ना या काम करना पसंद करता हूं जिनमें रोमांस, एक्शन और ह्यूमर सब कुछ एक साथ होता है। जिसे पूरी फैमिली के साथ मिलकर देख सकते हैं। अगर मेरी फिल्मों को ए सर्टिफिकेट मिलता है तो वह किसिंग न्यूडिटी की वजह से नहीं बल्कि एक्शन सीन्स की वजह से मिलता है।

सलमान खान अब अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। सलमान खान और कटरीना कैफ अली अब्बास जफर के साथ तीसरी बार काम करने जा रहे हैं। इससे पहले वह एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है में साथ में काम कर चुके हैं।

फिल्म का टीज़र:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आलिया भट्ट ने बताया एसएस राजामौली के साथ फिल्म RRR में काम करने का अनुभव

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ शाहरुख खान की तस्वीर फिर हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन