1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ शाहरुख खान की तस्वीर फिर हुई वायरल

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ शाहरुख खान की तस्वीर फिर हुई वायरल

 Published : Apr 12, 2019 07:02 am IST,  Updated : Apr 12, 2019 07:02 am IST

IPL 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को हार का सामना ज़रूर करना पड़ा था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी के साथ शाहरुख की तस्वीर ने सबका दिल जीत लिया था।

Shah Rukh Khan,  Ziva Dhoni- India TV Hindi
Shah Rukh Khan,  Ziva Dhoni Image Source : INSTAGRAM

IPL 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को हार का सामना ज़रूर करना पड़ा था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी के साथ शाहरुख की तस्वीर ने सबका दिल जीत लिया था। यह तस्वीर पिछले साल वायरल हुई थी और इस साल IPL शुरू होने के साथ यह तस्वीर एक बार फिर वायरल हो रही है।

तस्वीर में शाहरुख और जीवा क्यूट पोज़ दे रहे हैं। तस्वीर में शाहरुख ब्लैक टी-शर्ट में और जीवा येलो ड्रेस में नज़र आ रही हैं।

शाहरुख तो सोशल मीडिया पर हिट हैं ही, लेकिन जीवा भी कुछ कम नहीं हैं। एम एस धोनी की चार साल की बेटी जीवा की हर तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होती है। वह चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में अपनी मम्मी साक्षी सिंह धोनी के साथ स्टैंड में बैठी नज़र आती है।

शाहरुख के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज़ फिल्म 'ज़ीरो' बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ थीं। इसके बाद शाहरुख अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' करने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है।

Also Read:

सारा अली खान की न्यूयॉर्क हॉलिडे की नई तस्वीरें हुईं वायरल

सलमान खान ने माहेश्वर में पूरा किया 'दबंग 3' का शेड्यूल

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2: टाइगर श्रॉफ के लिए कुछ भी नहीं है नामुमकिन, ब्लैकहोल से निकलते आएं नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन