सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के लिए वहां की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि वो अपनी मम्मी को मिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वो वहां खूब एंजॉय कर रही हैं। कुछ दिनों पहले भी उन्होंने अपने दोस्त के साथ तस्वीर शेयर की थी।
Related Stories
न्यूयॉर्क जाने से पहले सारा दिल्ली में कार्तिक आर्यन संग इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। सारा ने पिछले साल 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अभिषेक कपूर की फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। इसके बाद वो रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ नज़र आई थीं।


'कॉफी विद करण 6' में सारा ने अपने पापा सैफ के साथ शिरकत की थी। शो में उन्होंने कहा था कि उन्हें कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं और वो उन्हें डेट करना चाहती हैं। इसके बाद से कार्तिक और सारा के अफेयर के खूब चर्चे होने लगे। हालांकि दोनों ने इन खबरों का खंडन किया है।
सारा अपने क्यूट अंदाज़ के कारण फैंस के बीच काफी फेमस हो गई हैं। वो वरुण धवन के साथ 'कुली नम्बर 1' के रीमेक में भी नज़र आएंगी, जिसे डेविड धवन डायरेक्ट करेंगे।
Also Read:
सलमान खान ने माहेश्वर में पूरा किया 'दबंग 3' का शेड्यूल
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2: टाइगर श्रॉफ के लिए कुछ भी नहीं है नामुमकिन, ब्लैकहोल से निकलते आएं नजर
कसौटी जिंदगी की: पार्थ संग अफेयर पर एरिका फर्नांडिस ने दिया जवाब