मुंबई: टाइगर श्रॉफ के लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। तभी तो लेटस्ट तस्वीर में टाइगर ब्लैक होल से निकलते नजर आ रहे हैं। हाल ही में ब्लैक होल की पहली तस्वीर सामने आई है और अब स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के निर्माताओं ने इसे फिल्म के प्रमोशन में इस्तेमाल कर लिया। धर्मा प्रोडक्शन से आज देर शाम टाइगर श्रॉफ की एक नई तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ब्लैक होल से निकलकर भागते नजर आ रहे हैं।
Related Stories
धर्मा ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- जैसे, सचमुच ... कुछ नहीं!
आज टाइगर श्रॉफ ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से नए पोस्टर्स शेयर किए, और इस बात की जानकारी दी की फिल्म का ट्रेलर कल यानी 12 अप्रैल को रिलीज होगा।
टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की इस फिल्म की शूटिंग देहरादून में हुई है। यह साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सीक्वल है। पिछली फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। इसी फिल्म से इन तीनों सितारों ने डेब्यू किया था। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से तारा और अनन्या बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 मई में 10 तारीख को रिलीज होगी।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
बिग बॉस 11 के दोस्त विकास गुप्ता और हिना खान की दोस्ती में दरार, क्या प्रियांक शर्मा हैं वजह?
वरुण धवन ने करण जौहर और कंगना रनौत की लड़ाई को बताया 'टाइम पास'