1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 11 के दोस्त विकास गुप्ता और हिना खान की दोस्ती में दरार, क्या प्रियांक शर्मा हैं वजह?

बिग बॉस 11 के दोस्त विकास गुप्ता और हिना खान की दोस्ती में दरार, क्या प्रियांक शर्मा हैं वजह?

 Published : Apr 11, 2019 11:23 am IST,  Updated : Apr 11, 2019 11:23 am IST

बिग बॉस 11 के दोस्त विकास गुप्ता और हिना खान की दोस्ती में दरार आ गई है। दोनों की दोस्ती में दरार के पीछे की वजह कहीं प्रियांक शर्मा तो नहीं हैं?

Priyank sharma, vikas gupta and hina khan- India TV Hindi
Priyank sharma, vikas gupta and hina khan Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 11 से हिना खान(Hina khan), विकास गुप्ता(Vikas gupta) और प्रियांक शर्मा(Priyank Sharma) की दोस्ती फेमस हैं। वह सिर्फ शो में ही नहीं बल्कि बिग बॉस के बाद भी मिलते और मस्ती करते हुए नजर आते हैं। यह शो शिल्पा शिंदे ने जीता था मगर शो के बाद तीनों की दोस्ती बहुत चर्चा में रही थी। मगर अब ऐसा नहीं है। लगता है तीनों की दोस्ती में दरार आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास गुप्ता और हिना खान की दोस्ती टूट गई है। ऐसा बॉक्स क्रिकेट लीग में नजर आ गया है।

विकास गुप्ता और हिना खान की लड़ाई के पीछे का कारण किसी को नहीं पता है। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों की लड़ाई के पीछे की वजह प्रियांक शर्मा हो सकते हैं क्योंक् वह हिना खान के बहुत अच्छे दोस्त हैं। 

आपको हमने पहले विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा की लड़ाई के बारे में बताया था। जिसमें प्रियांक विकास गुप्ता के जिम सेशन में गए थे और वहां लड़ाई हुई थी। विकास और हिना की लड़ाई देखकर लगता है की हिना ने प्रियांक की साइड ली है।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, हिना खान और विकास गुप्ता ने बीसीएल में एक-दूसरे को पूरी तरह नजरअंदाज किया। दोनों को एक-दूसरे को हाय भी नहीं कहा। 

आपको बता दें इंडियन टेली अवार्ड 2019 से पहले विकास और प्रियांक की लड़ाई हुई थी।  उस दौरान विकास जुहू के एक फाइव स्टार होटल में जिम कर रहे थे। जहां प्रियांक शर्मा आए। कुछ समय बाद वह विकास गुप्ता के पीछे लॉकर रुम में गए और उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। विकास ने उन्हें हटने के लिए कहा मगर वह रास्ते में ही खड़े रहे। बाद में प्रियांक ने विकास गुप्ता को धक्का मारा और अपनी वीडियो बनाने लगे। उन्होंने धमकी भी दी की वह विकास के द्वारा खुद को पीटने का इलजाम भी लगा देंगे और प्रियांक के शरीर पर निशान भी थे। जिसके बाद विकास गुप्ता अपनी जान बचाते हुए जिम से चले गए और प्रियांक ने उन्हे पानी को बोतल भी फेंक के मारी। मगर विकास गुप्ता को वह बोतल लगी नहीं। इस दौरान बेनाफशाह सूनावाला वहीं थी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

वरुण धवन ने करण जौहर और कंगना रनौत की लड़ाई को बताया 'टाइम पास'

World Sibling Day: प्रियंका चोपड़ा, सारा अली खान, रिद्धिमा कपूर साहनी सहित इन सिलेब्स ने अपने भाई-बहनों को ऐसे किया विश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन