1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने करण जौहर और कंगना रनौत की लड़ाई को बताया 'टाइम पास'

वरुण धवन ने करण जौहर और कंगना रनौत की लड़ाई को बताया 'टाइम पास'

 Published : Apr 11, 2019 06:33 am IST,  Updated : Apr 11, 2019 06:42 am IST

करण जौहर और कंगना रनौत के बीच नेपोटिज्म कॉन्ट्रोवर्सी 'कॉफी विद करण' शो पर शुरू हुई थी। कंगना ने करण पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। अब वरुण धवन ने इस मामले को टाइम पास बताया है और कहा है कि वो इसे एंजॉय करते हैं।

 Varun Dhawan- India TV Hindi
Varun Dhawan Image Source : INSTAGRAM

करण जौहर और कंगना रनौत के बीच नेपोटिज्म कॉन्ट्रोवर्सी 'कॉफी विद करण' शो पर शुरू हुई थी। कंगना ने करण पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। अब वरुण धवन ने इस मामले को टाइम पास बताया है और कहा है कि वो इसे एंजॉय करते हैं। एक इंटरव्यू में वरुण ने फिल्म की रिलीज़ से पहले होने वाले विवाद पर बात की। उन्होंने कहा- ''आजकल फिल्म की रिलीज़ के पहले विवाद होते रहते हैं। मेरी फिल्म जुड़वा 2 के साथ भी ऐसा ही हुआ था। मुझे पसंद आया, जैसे कंगना मणिकर्णिका को लेकर हुए विवाद में डटकर खड़ी थीं। उन्होंने जैसी हिम्मत दिखाई, वो बहुत अच्छी थी।''

बाद में वरुण ने साफ किया कि वो करण और कंगना की नेपोटिज्म विवाद के बारे में बात नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनके हिसाब से वो बस टाइम पास था। ''करण और कंगना के बीच लड़ाई बस टाइम पास है। वो अलग चीज है। कंगना और करण के बीच जो हो रहा है, मैं उसे एंजॉय कर रहा हूं। वो उनकी निजी लड़ाई नहीं है।''

वरुण ने पहली बार नेपोटिज्म के बारे में बात नहीं की है। IIFA 2017 में वरुण ने करण और सैफ अली खान के साथ कंगना के नेपोटिज्म विवाद का मज़ाक उड़ाया था, जिसकी सोशल मीडिया पर बहुत निंदा हुई थी। इसके बाद वरुण ने ट्विटर पर माफी मांगी थी।

वरुण फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

Also Read:

चाइना में दर्शकों को खूब पसंद आई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन', जानिए अभिनेता ने क्या कहा

मालदीव की छुट्टियां मनाते स्पॉट हुए मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर, हॉट अंदाज में आएं नजर

पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर रोक लगने के बाद मीडिया स्क्रीनिंग भी हुई रद्द

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन