मुंबई: सुपरमॉडल-अभिनेता मिलिद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर की मालदीव में समुद्र के किनारे बिताए छुट्टियों की तस्वीरों ने उनके बीच के तालमेल की मिसाल पेश की है। हाल ही में मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटे इस जोड़े ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी छुट्टियों के खास पलों की झलकियां प्रशंसकों के साथ साझा की थी, लेकिन अंकिता द्वारा साझा की गई हालिया तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है।
Related Stories
इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं, जिसका शीर्षक है "आज, कल, हमेशा।" तस्वीर में अंकिता जहां गुलाबी परिधान में नजर आ रही है, वहीं मिलिंद ने शॉर्ट्स के साथ नीले रंग की कमीज पहन रखी है।
इसके पहले साझा की गई तस्वीरों में दोनों समुद्र के किनारे दौड़ लगाते नजर आ रहे थे।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
IPL 2019: मैच के बाद शाहरुख खान ने फैंस के लिए गुड बॉय सेल्फी मैसेज किया पोस्ट
The Kapil Sharma Show: कीकू के जोक्स से शो के बीच नाराज हुई आलिया भट्ट, दिया ये रिएक्शन