1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हवाई में वाइफ अंकिता के साथ छुट्टियां मना रहे हैं मिलिंद सोमन, देखिए तस्वीरें

हवाई में वाइफ अंकिता के साथ छुट्टियां मना रहे हैं मिलिंद सोमन, देखिए तस्वीरें

 Published : May 21, 2018 07:35 am IST,  Updated : May 21, 2018 07:35 am IST

अभिनेता मिलिंद सोमन  ने पिछले महीने अप्रैल में अंकिता से शादी की थी।

मिलिंद अंकिता- India TV Hindi
मिलिंद अंकिता Image Source : PTI

नई दिल्ली:  अभिनेता मिलिंद सोमन का कहना है कि हवाई में पत्नी अंकिता कंवर के साथ बिताए सभी पलों को वह संजो कर रखेंगे। मिलिंद ने पिछले महीने अप्रैल में अंकिता से शादी की थी।

मिलिंद ने कहा, "अपने प्राचीन तटों और मंत्रमुग्ध कर देने वाली खूबसूरती के साथ हवाई हमेशा से हमारी सूची में शीर्ष पर रहा है।" उन्होंने कहा कि समुद्र तट के ठीक पास के घर में स्थानीय लोगों की तरह रहकर हमने अपना समय हवाई की सांस्कृतिक विशिष्टता को जानने में बिताया और पारंपरिक हवाई भोजन का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि वह इस यादगार यात्रा को हमेशा संजो कर रखेंगे। मिलिंद इंस्टाग्राम पर अपने अनुभवों को साझा करके भी अपने प्रशंसकों को अपडेट कर रहे हैं।

मिलिंद अंकिता
Image Source : PTIमिलिंद अंकिता

मिलिंद अंकिता
Image Source : PTIमिलिंद अंकिता

बता दें, मिलिंद ने खुद से 25 साल छोटी अंकिता से धूमधाम से शादी की है। दोनों की एज में काफी फर्क होने की वजह से दोनों की शादी काफी चर्चा में रही।

मिलिंद अंकिता
Image Source : PTIमिलिंद अंकिता

मिलिंद अंकिता
Image Source : PTIमिलिंद अंकिता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन