1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिंद सोमन ने 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता से रचाई शादी, मिस मत करिए ये तस्वीरें

मिलिंद सोमन ने 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता से रचाई शादी, मिस मत करिए ये तस्वीरें

 Published : Apr 22, 2018 07:36 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 07:36 pm IST

मिलिंद सोमन सबसे पहले साल 1995 में अलिशा चिनाय के म्यूजिक वीडियो मेड इन इंडिया के साथ सामने आए थे। इस वीडियो के साथ ही उनका नाम चर्चा में आ गया था। इसके बाद तो वो छा गए।

मिलिंद-अंकिता- India TV Hindi
मिलिंद-अंकिता

नई दिल्ली: 52 साल के मिलिंद सोमन ने आखिरकार अपनी 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से शादी कर ली। दोनों ने अलीबाग में ये शादी रचाई है। लंबे समय से मिलिंद और अंकिता एक दूसरे को डेट कर रहे थे। रविवार की सुबह दोनों ने महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी कर ली। मिलिंद सोमन की यह दूसरी शादी है।

मिलिंद की पत्नी अंकिता एयरहोस्टेस है। दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। अक्टूबर 2016 से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आए, जिसके बाद दोनों लिवइन में रहने लगे थे। शादी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों साथ मौज मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

मिलिंद सोमन सबसे पहले साल 1995 में अलिशा चिनाय के म्यूजिक वीडियो मेड इन इंडिया के साथ सामने आए थे। इस वीडियो के साथ ही उनका नाम चर्चा में आ गया था। इसके बाद तो वो छा गए।

मिलिंद ने अंकिता से पहले साल 2006 में फ्रांस की एक्ट्रेस मिलिन जैम्पेनोई से शादी की थी। लेकिन 3 साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। मिलिंद अपनी दौड़ को लेकर चर्चा में रहते हैं। 52 की उम्र में भी वो 25 किलोमीटर दौड़ लेते हैं। हाल ही में मिलिंद सैफ अली खान की फिल्म शेफ में नजर आए थे।

{

मिलिंद-अंकिता
Image Source : PTIमिलिंद-अंकिता
{
मिलिंद-अंकिता
Image Source : PTIमिलिंद-अंकिता
मिलिंद-अंकिता
Image Source : PTIमिलिंद-अंकिता
img-99736}img-71609}

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन