1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हिना खान ने 'कसौटी जिंदगी के' सीरियल के TRP चार्ट में नंबर वन होने की खुशी में गाया गाना

हिना खान ने 'कसौटी जिंदगी के' सीरियल के TRP चार्ट में नंबर वन होने की खुशी में गाया गाना

 Published : Apr 05, 2019 11:24 am IST,  Updated : Apr 05, 2019 11:24 am IST

हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमे वह अपने सीरियल कसौटी जिंदगी के का गाना 'चाहत के सफर में' गाती नजर आ रही हैं। हिना खान के सीरियल का टाइटल ट्रैक गाने के पीछे भी एक वजह है।

Hina khan- India TV Hindi
Hina khan Image Source : INSTAGRAM/HINA KHAN

हिना खान(Hina khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई फोटो या वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर की है जिसमे वह अपने सीरियल कसौटी जिंदगी के(Kasauti Zindagi kay) का गाना 'चाहत के सफर में' गाती नजर आ रही हैं। हिना खान के सीरियल का टाइटल ट्रैक गाने के पीछे भी एक वजह है।

हिना ने यह गाना और वीडियो सीरियल कसौटी जिंदगी के टीआरपी लिस्ट में टॉप पर आने की खुशी में गाया है।

सीरियल में हिना खान कोमोलिका का रोल निभाती नजर आ रही हैं। हिना खान का यह चौथा शो है और चारो ही शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रह चुके हैं। हिना खान इससे पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है, खतरों के खिलाड़ी, बिग बॉस 11 और अब कसौटी जिंदगी के में नजर आ रही हैं।हिना खान ने 2009 में टेलिविजन की दुनिया में कदम रखा था। इसके साथ ही कसौटी जिंदगी के सीरियल से वह पहली बार नेगेटिव किरदार निभा रही हैं।

आपको बता दें हिना खान अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई हुई हैं। वह मालदीव की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं।

कुछ समय पहले खबरें आ रही थीं की हिना खान कसौटी जिंदगी के शो छोड़ने वाली हैं। मगर उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन