1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेल्फी लेते-लेते इब्राहिम अली खान के साथ हुआ कांड, कपड़ों पर गिरी कॉफी, देखने लायक है एक्टर का रिएक्शन

सेल्फी लेते-लेते इब्राहिम अली खान के साथ हुआ कांड, कपड़ों पर गिरी कॉफी, देखने लायक है एक्टर का रिएक्शन

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Oct 01, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Oct 01, 2026 02:47 pm IST

इब्राहिम अली खान का एयरपोर्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड के साथ सेल्फी लेते वक्त उनके कपड़ों पर कॉफी गिर गई। अभिनेता के शांत रिएक्शन ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा।

ibrahim ali khan- India TV Hindi
इब्राहिम अली खान। Image Source : VIRAL BHAYANI

सैफ अली खान के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इब्राहिम अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने कैजुअल और बेबाक अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इस बार उनका एक बेहद सामान्य सा एयरपोर्ट मोमेंट इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। दरअसल एयरपोर्ट पर इब्राहिम एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ तस्वीर खिंचवा रहे थे, तभी उनके कपड़ों पर अचानक कॉफी गिर गई। इसके बाद अभिनेता का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सिक्योरिटी गार्ड ने मांगी सेल्फी, इब्राहिम ने खुशी से भरी हां

वायरल वीडियो में इब्राहिम अली खान एयरपोर्ट पर ब्लैक को-ऑर्ड सेट में नजर आ रहे हैं। अभिनेता बेहद कंफर्टेबल लुक में दिखाई दे रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड ने उनसे तस्वीर लेने की इच्छा जाहिर की। इब्राहिम ने भी बिना किसी झिझक के उनकी बात मान ली और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान अचानक कॉफी उनके कपड़ों पर गिर गई। कॉफी गिरते ही इब्राहिम ने तुरंत नीचे अपने कपड़ों की तरफ देखा। उनके चेहरे पर कुछ पल के लिए हैरानी साफ नजर आई। वह अपने कपड़ों पर पड़े दाग को देखने लगे और पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। यही छोटा सा मोमेंट अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

यहां देखें वीडियो

वीडियो देखकर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

इब्राहिम के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों को यह पूरा वाकया काफी मजेदार लगा, जबकि कुछ यूजर्स ने वीडियो की असलियत पर ही सवाल उठा दिए। कुछ लोगों का कहना था कि यह घटना इतनी अचानक और अजीब नजर आ रही है कि कहीं यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया तो नहीं है। वहीं कई यूजर्स ने इब्राहिम के धैर्य की तारीफ भी की। लोगों ने गौर किया कि कपड़ों पर कॉफी गिरने के बावजूद अभिनेता ने किसी पर गुस्सा नहीं किया और न ही किसी तरह की नाराजगी जाहिर की। यूजर्स ने उनके रिएक्शन को काफी सामान्य और रिलेटेबल बताया। सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना था कि सेलिब्रिटी होने के बावजूद ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं किसी के साथ भी हो सकती हैं।

'सरजमीन' में भी नजर आए इब्राहिम

'नादानियां' के बाद इब्राहिम अली खान फिल्म 'सरजमीन' में दिखाई दिए। इस फिल्म में उनके साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म का प्रीमियर जियोहॉटस्टार पर हुआ था और इसे दर्शकों व समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब इब्राहिम के इस नए एयरपोर्ट वीडियो ने एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया की चर्चा में ला दिया है।

ये भी पढ़ें: सिनेमाघरों में रिलीज होने के 13 साल बाद OTT पर आएगी राजकुमार राव की 'शाहिद', जीत चुकी है नेशनल अवॉर्ड, फिर भी बिफरे राइटर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।