1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कोमोलिका हिना खान ने ट्रेडिशनल अवतार में अपने खास दोस्त प्रियांक शर्मा के साथ किया रैंप वॉक, देखें तस्वीरें

कोमोलिका हिना खान ने ट्रेडिशनल अवतार में अपने खास दोस्त प्रियांक शर्मा के साथ किया रैंप वॉक, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2019 02:53 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 02:53 pm IST

Hina Khan Walk the Ramp in Mumbai: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। कोमोलिका एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है।

hina and priyank- India TV Hindi
hina and priyank Image Source : INSTRAGRAM

Hina Khan Walk the Ramp in Mumbai: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। कोमोलिका एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है। इस बार वह बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2019 में रैंप वॉक के कारण च्रचा में आ गई है। उन्होंने प्रियांक शर्मा के साथ ट्रेडिशनल अवतार में रैंप वॉक किया।

हिना और प्रियांक स्टेज पर एक साथ काफी क्यूट लग रहे थे। यहां तक कि दोनों ने मैचिंग कपड़े भी पहने हुए थे। इन दोनों ने फैशन डिजाइनर सोनाली जैन के लिए वॉक किया था।

Hina khan
Image Source : YOGEN SHAHHina khan

इस खास मौके पर हिना खान ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने वन-शोल्जर ब्लाउज पहना। वहीं चुनरी अपने बालों के हेयरस्टाइल के साथ पिन की हई थी।

हिना ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक के साथ खूबसूरत चोकर पहना हुआ था। इस लुक में वाकई वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

priyank
priyank

जबकि प्रियांक ऑरेंज कलर की शेरवानी पहने हुए थे। इन दोनों ने सोनाली जैन के साथ स्टेज पर जमकर पोज दिए। स्टेज पर इन दोनों की बांडिंग साफ नजर आ रही थी।

आपको बता दें कि हिना खान, प्रियांक शर्मा और लव त्यागी की दोस्ती 'बिग बॉस सीजन 11' (Bigg Boss 11) से शुरू हुई थी। जो आज भी कायम है।

शादी के बाद पहली बार मांग में सिंदूर, गजरा लगाकर नज़र आईं सोनम कपूर, किया 'कलंक' के गाने पर बेहतरीन डांस

Filmfare Awards 2019: रेड कार्पेट पर चला दीपिका, आलिया, कटरीना सहित इन अभिनेत्रियों का जादू, देखें तस्वीरें

कलंक के 'First Class' गाना रिलीज में आलिया भट्ट स्टनिंग अवतार में आईं नजर, इस शरारा सूट की कीमत 96 हजार रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल