1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. साबूदाना बनाने वाली जड़ों से बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, खाने वाले खाते ही रह जाएंगे, बेहद आसान है रेसिपी

साबूदाना बनाने वाली जड़ों से बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, खाने वाले खाते ही रह जाएंगे, बेहद आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 01, 2026 01:18 pm IST,  Updated : Oct 01, 2026 01:18 pm IST

अब मिठाई बनाने के लिए घी और मावा की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सिर्फ साबूदाना बनाने वाली जड़ों से स्वादिष्ट मिठाई बना सकते हैं। ये मिठाई बनाने में बेहद आसान है। नोट कर लें रेसिपी।

साबूदाना बनाने वाली जड़ से मिठाई- India TV Hindi
साबूदाना बनाने वाली जड़ से मिठाई Image Source : INDIA TV

अगर कुछ मीठा खाने का मन है तो कसावा की जड़ों से स्वादिष्ट मिठाई बना सकते हैं। कसावा की जड़ों को टैपियोका भी कहते हैं। इसके स्टार्च से ही साबूदाना बनकर तैयार होता है। आप इसकी जड़ों से मिठाई बनाकर खा सकते हैं। इस मिठाई को बनाने में न तो मावा की जरूरत होती और न ही घी की, सिर्फ गुड़ के पाउडर, थोड़ी इलायची और नारियल से इसे तैयार किया जा सकता है। इसमें फाइबर भी होता है जो आपके पेट को लंबे समय तक फुल रखता है। आइये जानते हैं साबूदाना बनाने वाली जड़ों से मिठाई बनाने की रेसिपी।

साबूदाना बनाने की जड़ों से मिठाई बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- इस मिठाई को बनाने के लिए जिससे साबूदाना बनता है कसावा (Cassava) या टैपियोका (Tapioca) नाम के पौधे की 500 ग्राम जड़ लें और उन्हों काट लें। अब इन जड़ों को छील लें। ये शकरकंद से मोटी और अंदर से एकदम सफेद निकलती हैं।

दूसरा स्टेप- अब इसे पानी में डालकर अच्छी तरह से धो लें और बारीक कद्दूकस से इसे पूरा अच्छी तरह से कस लें। अब एक सूती मलमल का कपड़ा लें और उसमें इस कद्दूकस की गई जड़ों को डालकर छान लें। सारा पानी अच्छी तरह निचोड़कर निकाल दें।

तीसरा स्टेप- अब पानी निकले हुए साबूदाना की जड़ वाले मिक्स में आधा कप कच्चा कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें। आधा कप गुड़ वाली शक्कर डालें। अब आधा चम्मच हरी इलायची का पाउडर डालें। अब सारी चीजों को अच्छी तरह से हाथ से मिक्स कर लें।

चौथा स्टेप- केले के पत्ते लें और तैयार किए मिक्सचर को पत्ते पर रखते हुए रोल कर लें। इससे एक अच्छी गोल शेप आ जाएगी और इसे पैक करके रोल जैसे बनाकर तैयार कर लें। इसे 15 मिनट के लिए पत्तों के साथ ही स्टीमर में रखकर भाप में पका लें। आपको इन्हें पकाते हुए गैस की फ्लेम हाई रखनी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।