1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Gandhi Jayanti 2026 Quotes: गांधी जयंती के मौके पर अपनों से शेयर करें बापू के ये प्रेरक विचार, यहां देखें उनके कोट्स

Gandhi Jayanti 2026 Quotes: गांधी जयंती के मौके पर अपनों से शेयर करें बापू के ये प्रेरक विचार, यहां देखें उनके कोट्स

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 01, 2026 04:44 pm IST,  Updated : Oct 01, 2026 04:44 pm IST

Gandhi Jayanti 2026 Quotes: हर साल की तरह इस साल भी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर आप अपनों के साथ बापू के प्रेरक, अनमोल विचार शेयर कर सकते हैं। यहां पढ़ें महात्मा गांधी के मोटिवेशनल कोट्स।

गांधी जयंती के मौके पर अपनों से शेयर करें बापू के ये प्रेरक विचार- India TV Hindi
गांधी जयंती के मौके पर अपनों से शेयर करें बापू के ये प्रेरक विचार Image Source : MAGNIFIC

Gandhi Jayanti 2026 Quotes: गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को पूरे भारत में बहुत ही सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है, जिनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गांधी ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे आंदोलनों का नेतृत्व कर देश की जनता को एक सूत्र में पिरोया। उनके इस अतुलनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। ऐसे में जब कल गांधी जयंती मनाया जा रहा है तो अपनों के साथ बापू के अनमोल विचार को शेयर करें। यहां देखें महात्मा गांधी के प्रेरक, अनमोल विचार। 

  • मैं मरने के लिए तैयार हूं, पर ऐसी कोई वजह नहीं है जिसके लिए मैं मारने को तैयार हूं।
  • आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देगी।
  • खुद पर विश्वास और लहजे में शराफत थी, गांधी जी से ज्यादा उनके विचारों में ताकत थी।
  • सत्य-अहिंसा की राह बताने वाले, बिना लड़े आजादी दिलाने वाले।
  • बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो।
  • पाप से घृणा करो, पापी से नहीं।
  • लोकतंत्र का काम करने के लिए ऊपरी ज्ञान नहीं, बल्कि सही शिक्षा की आवश्यकता होती है।
  • निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।
  • अहिंसा परमो धर्म
  • दिल की कोई भाषा नहीं होती, दिल-दिल से बात करता है।
  • करो या मरो।
  • एक राष्ट्र की संस्कृति लोगों के दिलों में और आत्मा में बसती है।
  • ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है ।
  • कमजोर लोग कभी माफ नहीं कर सकते, माफी मजबूत लोगों का गुण है।
  • आंख के बदले आंख पूरे दुनिया को अंधा बना देगी।
  • स्वतंत्रता एक जन्म की भांति है। जब तक हम पूर्णतः स्वतंत्र नहीं हो जाते तब तक हम परतंत्र ही रहेंगे ।
  • आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों।
  • दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए।
  • जब तक आप किसी को वास्तव में खो नहीं देते तब तक आप उसकी अहमियत नहीं समझते।
  • कुछ करना है तो प्यार से करें, वरना न करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।