1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Gandhi Jayanti 2025: मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है...कुछ कर गुज़रने का जज़्बा पैदा कर देंगे महात्मा गांधी के ये प्रेरक विचार, यहां पढ़ें बापू के मोटिवेशनल कोट्स

Gandhi Jayanti 2025: मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है...कुछ कर गुज़रने का जज़्बा पैदा कर देंगे महात्मा गांधी के ये प्रेरक विचार, यहां पढ़ें बापू के मोटिवेशनल कोट्स

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 01, 2025 06:53 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 07:15 am IST

Gandhi Jayanti 2025, Mahatma Gandhi Motivational Quotes(महात्मा गांधी के प्रेरक विचार): हर साल की तरह इस साल भी 2 अक्तूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti)मनाई जा रही है। इस साल भारत 156वीं गांधी जयंती(Gandhi Jayanti 2025) मना रहा है। ऐसे में जब देशभर में गांधी जयंती सेलिब्रेट किया जा रहा है, तो यहां हम महात्मा गांधी के

गांधी जयंती 2025- India TV Hindi
गांधी जयंती 2025 Image Source : FREEPIK

Gandhi Jayanti 2025, Mahatma Gandhi Motivational Quotes(महात्मा गांधी के प्रेरक विचार): 2 अक्तूबर का दिन भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम दिन है। इसी दिन भारत को आजादी दिलाने वाले महान नेता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)का जन्म हुआ था। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा की राह पर चलकर ब्रिटिश शासन की जड़ों को हिला कर रख दिया। उनके अथक प्रयास और देशप्रेम के बल पर साल 1947 में देश ने अपनी स्वतंत्रता हासिल की थी। आजादी की लंबी लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने लोगों को प्रेरित करने का भी काम किया। उनके अनमोल विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में गांधी जयंती के मौके पर यहां हम उनके प्रेरक अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगे। 

Mahatma Gandhi Motivational and Inspirational Quotes in Hindi 

1. गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।

2. मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।
3. केवल प्रसन्नता ही एकमात्र इत्र है जिसे आप दूसरों पर छिड़कें तो उसकी कुछ बूंदें अवश्य ही आप पर भी पड़ती हैं।
4. आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों।
5. उफनते तूफान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा।
6. स्वतंत्रता एक जन्म की भांति है। जब तक हम पूर्णतः स्वतंत्र नहीं हो जाते तब तक हम परतंत्र ही रहेंगे। जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।
7. आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।
8. अहिंसा ही धर्म है, वही जिंदगी का एक रास्ता है।
9. किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं। 
10. ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है ।
11. निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।
12. कमजोर लोग कभी माफ नहीं कर सकते, माफी मजबूत लोगों का गुण है।
13. दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए।
14. एक राष्ट्र की संस्कृति लोगों के दिलों में और आत्मा में बसती है।
15. जब तक आप किसी को वास्तव में खो नहीं देते तब तक आप उसकी अहमियत नहीं समझते।
16. कुछ करना है तो प्यार से करें, वरना न करें।
17. क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है।

 

ये भी पढ़ें: 

Happy Dussehra 2025 Wishes in Hindi: दशहरे का त्योहार कल, इन खास संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं, यहां से भेजें विशेज, कोट्स

 

 

खराब समझकर मत फेंकना नींबू के छिलके, दिवाली से पहले घर चमकाने के आएंगें काम, ऐसे करें इस्तेमाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल