1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Filmfare Awards 2019: रेड कार्पेट पर चला दीपिका, आलिया, कटरीना सहित इन अभिनेत्रियों का जादू, देखें तस्वीरें

Filmfare Awards 2019: रेड कार्पेट पर चला दीपिका, आलिया, कटरीना सहित इन अभिनेत्रियों का जादू, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2019 12:31 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 12:31 pm IST

Filmfare Awards 2019:  :रेड कार्पेट में आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, सारा खान, सोनम कपूर, कटरीना कैफ सहित कई अभिनेत्रियों ने पूरा लाइमलाइट चुरा लिया। जानें कौन किस लुक में आया नजर।

filmfare awards- India TV Hindi
filmfare awards Image Source : INSTRAGRAM

Filmfare Awards 2019: कोई अवार्ड फंक्शन हो या कोई इवेंट, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर उनके जिम लुक से लेकर एयरपोर्ट लुक भी वह सुर्खियों में छा जाती है। ऐसा ही कुछ नजारा हाल में ही मुंबई जियो गार्डन में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में देखने को मिला। जहां पर सेलेब्स के एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक नजर आए। इस खास मौके में आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, सारा खान, सोनम कपूर, कटरीना कैफ सहित कई अभिनेत्रियों ने पूरा लाइमलाइट चुरा लिया। जानें कौन किस लुक में आया नजर।

बॉलीवुड के फैशन क्वीन के नाम से फेमस सोनम कपूर आजकल कुछ अलग ही लुक में नजर आ रही है। जिनका लुक हर किसी को पसंद नहीं आ रहा है। सोनम कपूर रेड कार्पेट पर सोनम ने ऑफ शोल्डर पिंक कलर का गाउन पहना था, जो राल्फ एंड रुसो ब्रांड का है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैसी बन बनाया हुआ था और पिंक लिपस्टिक लगा रखी थी।

आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो अवॉर्ड फंक्शन में के शीर शिमरी स्ट्रेपलेस ड्रेस में खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ था जो उनके लुक के साथ परफेक्ट लग रहा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ मस्कारा लगा रखा था। आलिया भट्ट ने भी Ralph & Russo के कलेक्शन की ड्रेस पहनी थी।

दीपिका ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने लुक से फैंस का दिल जीत लिया। अवॉर्ड्स नाइट में दीपिका ब्लैक कलर के गाउन में स्टनिंग नजर आ रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्मोकी आइज और ग्लोसी लिप्सटिक लगा रखी थी। हेयरस्टाइल में उन्होंने बन बनाया हुआ था। उन्होंने Alberta Ferretti लेबल का गाउन पहना था।

कटरीना कैफ डीप नेक लॉन्ग सिल्वर शिमरी गाउन में बॉम्शेल लग रही थीं। भले ही उन्हें फिल्म 'जीरो' के लिए स्पोर्टिंग रोल का अवॉर्ड नहीं मिला, लेकिन रेड कारपेट पर अपने लुक से उन्होंने लोगों दिल जरूर जीत लिया।

सनी लियोनी भी अपने ग्लैमरस अवतार में अवॉर्ड शो में नजर आईं। उन्होंने स्ट्रेपलेस रेड थाई हाई स्लिट गाउन में सनी को देखने वालों की नजरें ही थम गईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ड्रोप इयरिंग्स के साथ साइड कर्ल हेयर स्टाइल कर रखा था। उन्होंने liastublla official के लेबल का गाउन पहना।

सारा अली खान इस खास मौके में एकदम हटकर नजर आईं। जहां हर कोई वेस्र्न अवतार में नजर आया। वहीं सारा ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई। उन्होंने व्हाइट शिमरी लहंगा पहना था, जिसमें वह बिल्कुल परी जैसी लग रही थीं। सारा ने अपने इस लुक को लाइट मेकअप और बालों को खुला कर पूरा किया। सारा का यह लुक रेड कार्पेट के हिसाब से परफेक्ट नहीं था।

जाह्नवी कपूर अपने स्टाइलसेंस के लिए जानी जाती है। इस खास मौके में न्यूड कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना है, जिसमें वह काफी अट्रेक्टिव नजर आ रही थीं। जाह्नवी कपूर का यह गाउन Maison Yeya कलेक्शन से था। अपने लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने न्यूड मेकअप और न्यूड कलर की हील्स पहनी थीं।

इस खास मौके में मौनी रॉय भी ब्लैक लुक में नजर आईं। उन्बोंने ब्वैक शिनरी गाउन पहना था। जिसके साथ लाइट मेकअप डार्क रेड लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किए हुए थे।

सोनम कपूर, करण जौहर, स्वेता बच्चन ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के लिए किया रैंप वॉक

कलंक के 'First Class' गाना रिलीज में आलिया भट्ट स्टनिंग अवतार में आईं नजर, इस शरारा सूट की कीमत 96 हजार रुपए

मलाइका अरोड़ा 61 हजार की सैंडल पहनकर हॉट अंदाज में हुईं स्पॉट, देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल