1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. शिल्पा शेट्टी का साड़ी लुक कॉपी करने पर हिना खान हो गई ट्रोल, पहले भी कर चुकी हैं नोरा फतेही के लुक को कॉपी

शिल्पा शेट्टी का साड़ी लुक कॉपी करने पर हिना खान हो गई ट्रोल, पहले भी कर चुकी हैं नोरा फतेही के लुक को कॉपी

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Apr 09, 2019 01:16 pm IST,  Updated : Apr 09, 2019 01:17 pm IST

कोमोलिका बनी हिना खान किसी दूसरी एक्ट्रेस के लुक को कॉपी करती हुई नजर आ रही है। जी हां उन्होंने बिल्कुल शिल्पा शेट्टी के लुक को कॉपी किया है।

hina khan and shilpa shetty- India TV Hindi
hina khan and shilpa shetty Image Source : INSTRAGRAM

Hina Khan Troll: एकता कपूर का टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के 2’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरियल में कोमोलिका के पैशन, स्टाइल के साथ-साथ नखरों को हर कोई पसंद कर रहा है। हर कोई कोमोलिका के फैशनसेंस से बहुत ज्यादा प्रेरित कर रहा है।  खासतौर पर कोमोलिका के साड़ी पहने के अंदाज को महिलाएं कॉपी कर रही हैं। लेकिन कोमोलिका बनी हिना खान किसी दूसरी एक्ट्रेस के लुक को कॉपी करती हुई नजर आ रही है। जी हां उन्होंने बिल्कुल शिल्पा शेट्टी के लुक को कॉपी किया है।

शिल्पा शेट्टी अपने साड़ी पहनने की स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। वह एक नार्मल साड़ी को अपनी पहनने की स्टाइल से खास बना देती है। ऐसे ही साल 2017 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड में उन्होंने ब्लू कलर की खूबूसरत साड़ी पहनी थी।

shilpa shetty
shilpa shetty

डिजाइनर अमित अग्रवाल की इस खूबसूरत साड़ी में ब्लू के साथ-साथ सिल्वर भी था। इसके साथ ही शिल्पा ने इसे बहुत ही अनोखे अंदाज से पहना था। जो कि काफी वायरल हुआ था।

Hina khan
Hina khan

अब 2 साल बाद हिना खान इसी साड़ी में नए स्टाइल से पहनकर नजर आईं। इस लुक के साथ लाइट मेकअप और ओपन हेयर के साथ हिना काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को हिना खान से अपने इंस्ट्राग्राम स्टेट्स में शेयर किया था।

hina khan and nora
hina khan and nora

दोनों के लुक्स लाजवाब है। ऐसा नहीं है कि हिना खान से पहली बार किसी एक्ट्रेस के लुक को कॉपी किया है। इससे पहले वह नोरा फतेही की पिंक शार्ट ड्रेस भी कॉपी कर चुकी है। 

कोमोलिका हिना खान को व्हाइट गाउन पहनना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया यूजर्स उड़ा रहे जमकर मजाक

'कोमोलिका' हिना खान लाल रंग की साड़ी में कहर बरपाती आई नजर, देखें तस्वीरें

गोल्डन एरा की एक्ट्रेस आशा पारेख और वहीदा रहमान का इस उम्र में भी है जलवा बरकरार, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल