1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'कोमोलिका' हिना खान लाल रंग की साड़ी में कहर बरपाती आई नजर, देखें तस्वीरें

'कोमोलिका' हिना खान लाल रंग की साड़ी में कहर बरपाती आई नजर, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2019 04:09 pm IST,  Updated : Mar 04, 2019 04:55 pm IST

हाल में ही हिना खान बंगाली ब्राइडल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। अब वह लाल रंग की साड़ी में कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

Hina kHan- India TV Hindi
Hina kHan Image Source : INSTRAGRAM

Hina Khan look: इन दिनों हिना खान कोमोलिका लुक के कारण काफी सुर्खियों में है। जी हां 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में अपने ग्लैमर लुक के साथ-साथ खलनायक की भूमिका ने हर किसी के दिलों में राज़ कर रही हैं। हाल में ही उनकी बंगाली ब्राइडल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। अब वह लाल रंग की साड़ी में कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा - 'क्योंकि कोमो एक तीखी लाल मिर्ची है।'

लाल जोड़े में हिना बहुत ही खूबसूरत दिख रही है। हिना के लुक की बात करें तो उन्होंने इंडो वेस्टर्न स्टाइल में बनारसी साड़ी पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने लाल बिंदी और गोल्डन ज्वैलरी के साथ कान में नथ पहनी हुई है। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स हिना के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि हिना खान जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ 'नच बलिए' में बतौर कंटेस्टेंट आ सकती हैं। हिना और रॉकी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि 'बिग बॉस सीजन 10' के दौरान रॉकी ने अपने प्यार का खुलेआम इजहार भी किया था।

नेहा धूपिया ने करण जौहर के वार्डरोब से चुराकर पहनी ये खूबसूरत शर्ट, देखें उनकी शानदार तस्वीरें

मर्णिकर्णिका' की सक्सेस पार्टी में एक बार फिर दिखा कंगना रनौत का क्वीन लुक, वहीं अंकिता आईं इस अंदाज में नज़र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल